एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड कलाकारों की दुनिया भर में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। वे अपने फैशन और लाइफ स्टाइल के लिए विख्यात हैं। वहीं मायानगरी के ये कपल पश्चिमी सभ्यता को पूरी तरह अडाप्ट कर चुके हैं। बी टाउन में एक्ट्रेस अब बिकिनी पहनने से कोई परहेज़ नहीं करती, अब ये एक्ट्रेसेस बेबी बंप के साथ भी फोटोशूट कराती हैं। वहीं इनमें से कुछ तो शादी के पहले औऱ कुछ शादी के कुछ समय बाद ही मां बन चुकी हैं। आज यानि 6 नवंबर को रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के घर बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। अभी दोनों की शादी को महज़ 7 महीने ही हुए हैं। अब देखें बॉलीवुड में ऐसी कितनी एक्ट्रेसेस हैं जो शादी के बाद बहुत जल्दी मां बन गईं...
रणबीर-आलिया
हमारे समय के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को शादी की, अपनी शादी के दो महीने बाद आलिया भट्ट ने इसकी पुष्टि की थी, वे आज यानि 6 नवंबर को माता-पिता बन गए हैं। फैंस ने इस पावर कपल को बधाई दी।
210
नतासा स्टेनकोविक
बॉलीवुड एक्ट्रेस नतासा ने 1 जनवरी 2020 को भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या से शादी की थी, वहीं इसके बाद 7 महीने के पहले 29 जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया, हार्दिक पांड्या इस वर्ल्ड कप बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
310
श्रीदेवी
श्रीदेवी ने बॉलीवुड में 80 के दशक पर राज किया, उन्होंने साल 1985 में मिथुन चक्रवर्ती से शादी की, लेकिन 1988 में उनका तलाक हो गया, इसके बाद फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ उनका अफेयर हुआ था, उन्होंने शादी से पहले अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान कर दिया था। इसके बाद उन्होंने साल 1996 में शादी कर ली थी। वहीं शादीके नौ महीने पूरे होने के पहले ही उन्होंने जान्हवी कपूर को जन्म दे दिया था।
410
दीया मिर्जा
खूबसूरत दिवा दीया मिर्जा ( DIA MIRZA) ने 2019 में अपने पहले पति को तलाक दे दिया, फरवरी 2021 में मुंबई के व्यवसायी वैभव रेखी से शादी की, डेढ़ महीने बाद उन्होंने प्रेगनेंसी का ऐलान था।
510
कोंकणा सेन शर्मा
कोंकणा सेन शर्मा ( Konkana Sen Sharma) बेहद टेलेंटिड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने को मिस्टर एंड मिसेज अय्यर (2002), ओमकारा (2006), वेक अप सिड (2009) में अपने काम के लिए तारीफ बटोरी है। एक्ट्रेस शादी से पहले एक्टर रणवीर शौरी को डेट कर रही थी और उन्होंने 2010 में शादी कर ली, शादी के कुछ महीनों के बाद उन्होंने अपनी पहली बच्ची का ऐलान किया था, हालांकि अब दोनों की राहें अलग हैं।
610
नीना गुप्ता
इतिहास के दिग्गज क्रिकेटर विव रिचर्ड्स और नीना गुप्ता ( Neena Gupta) 1980 में अपने हाई प्रोफाइल अफेयर को लेकर सुर्खियों में थे, उनकी लड़की मसाबा गुप्ता का जन्म 1989 में हुआ था। नीना गुप्ता शादी से पहले ही प्रिगनेंट हो गई थी। विव रिचर्ड्स पहले से ही शादीशुदा थे, इसलिए विवादों के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। नीना गुप्ता ने अब एक बिजनेसमैन विवेक मेहरा से शादी की है।
710
सारिका
सारिका ( SARIKA) और साउथ मेगास्टार कमल हसन के साथ अफेयर था और उन्होंने 1988 में शादी कर ली लेकिन उनकी पहली बेटी श्रुति हसन का जन्म 1986 में हो गया था। उनकी एक और बेटी अक्षरा हसन है, जिसने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में भी डेब्यू किया था। कमल हसन और सारिका साल 2004 में अलग हो गए थे।
810
महिमा चौधरी
महिमा ( Mahima Chaudhary) ने 2006 में बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की और उसी साल वह पांच फिल्मों में दिखाई दीं थी, न शादी के कुछ महीनों बाद उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया था, इसके बाद उन्होंने एक लंबा ब्रेक लिया था।
910
अमृता अरोड़ा
अमृता अरोड़ा ( Amrita Arora) ने 2009 में मुंबई के बिजनेसमैन शकील लद्दाक से शादी की थी। इसीसाल वे मां बन गई थी। इसके बाद वह कभी बॉलीवुड में वापस नहीं आईं। वह आखिरी बार कम्बख्त इश्क (2009) में दिखाई दी थीं।
1010
सेलिना जेटली
सेलिना ( Celina Jaitley ) ने शादी से पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग की थी। सेलिना को नो एंट्री, अपना सपना मनी मनी और गोलमाल रिटर्न में देखा गया। 2011 में उन्होंने दुबई के बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की और शादी के कुछ ही महीनों बाद 2012 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।