पलक मुछाल की मेहंदी सेरेमनी की 9 INSIDE PHOTOS: देखें जैकी श्रॉफ समेत कौन-कौन पहुंचा?

Published : Nov 05, 2022, 09:56 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर पलक मुछाल (Palak Muchhal) की शादी के फंक्शन मुंबई में जोर-शोर से चल रहे हैं। शुक्रवार को उनकी हल्दी सेरेमनी के बाद मेहंदी की रस्म पूरी की गई। ये सभी रस्में मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित पलक के घर पर हो रही हैं। सेरेमनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें सिंगर के चेहरे पर जिंदगी के नए फेज में एंट्री लेने की ख़ुशी साफ़तौर पर देखी जा सकती है। पलक की मेहंदी में उनके फैमिली मेंबर्स के साथ-साथ चुनिंदा दोस्त भी दिखाई दे रहे हैं। नीचे की स्लाइड्स में देख सकते हैं पलक मुछाल के मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें....

PREV
19
 पलक मुछाल की मेहंदी सेरेमनी की 9 INSIDE PHOTOS: देखें जैकी श्रॉफ समेत कौन-कौन पहुंचा?

हल्दी सेरेमनी में जहां पलक मुछाल येलो कलर के आउटफिट में नजर आई थीं, तो वहीं मेहंदी फंक्शन के लियए उन्होंने बॉटल ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था।

29

मेहंदी सेरेमनी में पलक की खास दोस्त और एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप सबीर पहुंची थीं।  बॉलीवुड के जग्गू दादा यानी जैकी श्रॉफ भी पलक को बधाई देने उनकी मेहंदी में शामिल हुए।

39

म्यूजिक कम्पोजर और फिल्म स्कोर कम्पोजर पलाश मुछाल अपनी बहन की मेहंदी सेरेमनी के दौरान काफी एक्साइटेड और खुश नजर आए।

49

इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंदाना पलक की काफी गहरी दोस्त हैं। सिंगर की मेहंदी सेरेमनी में उन्हें भी उनके घर फंक्शन को एन्जॉय करते देखा गया।

59

स्मृति मंदाना ने कभी पलक मुछाल के साथ पैपराजी को पोज दिए तो कभी उन्हें उनकी मां अमृता मुछाल के साथ वक्त बिताते देखा गया।

69

पलक मुछाल ने सेरेमनी के दौरान अपने पिता राजकुमार मुछाल, मां अमृता मुछाल और भाई पलाश मुछाल के साथ फैमिली पोज दिया।

79

पलक मुछाल लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड के जाने-मानें म्यूजिक कम्पोजर मिथुन शर्मा से शादी कर रही हैं। उनकी शादी की सेरेमनी मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में होगी।

89

6 नवम्बर को होने जा रही इस सेरेमनी में बॉलीवुड से उनके करीबियों में शामिल सलमान खान, श्रद्धा कपूर समेत कई दिग्गजों के पहुंचने की उम्मीद है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories