Published : Feb 10, 2022, 11:35 AM ISTUpdated : Feb 10, 2022, 11:39 AM IST
मुंबई। हॉलीवुड की पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) जल्द ही मां बनने वाली हैं। रिहाना इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर एन्जॉय कर रही हैं। रिहाना की शादी नहीं हुई है और वो अपने ब्वॉयफ्रेंड ASAP Rocky के बच्चे की मां बनने जा रही हैं। अपने पहले बच्चे को लेकर रिहाना काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले रिहाना को उनके ब्वॉयफ्रेंड ASAP Rocky के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर टहलते देखा गया था। इस दौरान रिहाना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। अब एक बार फिर रिहाना ब्लैक ड्रेस में बेबी बंप दिखाती नजर आई हैं। जानें ब्वॉयफ्रेंड से पहली बार कहां मिलीं थीं रिहाना..
रिहाना (Rihanna) ने टाइट लेगिंग्स के साथ फ्रंट ओपन ब्लैक टॉप पहना हुआ है। फ्रंट से रिहाना का बेबी बंप साफ झलक रहा है। इसके साथ ही रिहाना ने ब्लैक कैप लगाई हुई है। रिहाना और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी दोनों पहली बार साथ में 2021 में मेट गाला इवेंट के दौरान रेड कारपेट पर साथ नजर आए थे।
27
रिहाना (Rihanna) और रॉकी के प्यार का किस्सा सिंगर का हसीन जमील से ब्रेकअप के तुरंत बाद ही सुर्खियों में आ गया था। आपको बता दें कि रिहाना की गिनती सबसे अमीर म्यूजिशियन्स में की जाती है। 33 साल की रिहाना और उनके ब्वॉयफ्रेंड Rocky ने 2021 में अपने रिश्ते को पब्लिकली कन्फर्म किया था।
37
रिहाना (Rihanna) के ब्वॉयफ्रेंड Rocky ने एक इंटरव्यू में रिहाना को लव ऑफ माय लाइफ कहते हुए अपने रिलेशन को कन्फर्म किया था। इस इंटरव्यू में रॉकी से पहली बार पापा बनने को लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था- मुझे लगता है कि मैं एक शानदार पिता बनूंगा।
47
रिपोर्ट्स की मानें तो रिहाना (Rihanna) की नेट वर्थ 1.7 मिलियन डॉलर (12618.68 करोड़ रुपए) है। 2021 की फोर्ब्स की रिपोर्ट के हिसाब रिहाना की इनकम का प्रमुख सोर्स उनका म्यूजिक नहीं बल्कि उनकी फेंटी ब्यूटी कॉस्मेटिक्स लाइन है। रिहाना की ब्यूटी कंपनी काफी पॉपुलर है।
57
रिहाना (Rihanna) का ये ब्रांड 50 स्किन टोन के फाउंडेशन की रेंज ऑफर करता है। इसमें डार्क शेड्स महिलाओं की स्किन टोन के कलर शामिल हैं। इसे 2017 में लॉन्च किया गया था। इससे पहले डार्क स्किन टोन की रेंज इतनी आसानी से नहीं मिलती थी। रिहाना को सोशल मीडिया हैंडल से भी तगड़ी कमाई होती है।
67
रिहाना (Rihanna) ने अपने करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में की थी। पॉप म्यूजिक इंडस्ट्री में रिहाना ने आते ही धमाल मचा दिया था। रिहाना के पहले म्यूजिक एल्बम ने रिकॉर्ड बनाए थे। उनका पहला एलबम म्यूजिक ऑफ द सन और अ गर्ल लाइक मी है।
77
2007 में रिहाना (Rihanna) के एल्बम 'गुड गर्ल गॉन बैड' में दुनियाभर में धमाल मचाया था। इस एल्बम ने रिहाना को देश विदेश में फेमस कर दिया। रिहाना कई ग्रैमी और बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी हैं।