Published : Dec 31, 2021, 12:11 PM ISTUpdated : Dec 31, 2021, 12:36 PM IST
मुंबई। प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) अब फिल्मों से दूर अपनी शादीशुदा लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। प्रिटी जिंटा ने 2016 में खुद से 10 साल छोटे जीन गुडइनफ से गुपचुप तरीके से शादी कर सभी को चौंका दिया था। बता दें कि प्रिटी जिंटा कभी बिजनेसमैन नेस वाडिया (Ness Wadia) के प्यार में पागल थीं। दोनों अक्सर फिल्मी पार्टियों, अवॉर्ड फंक्शन और क्रिकेट के मैदान में एक-दूजे का हाथ थामे नजर आते थे। प्रिटी जिंटा और नेस वाडिया के बीच पांच साल तक करीबी संबंध रहे। लेकिन फिर दोनों का रिश्ता कुछ ऐसे बिगड़ा कि सीधे ब्रेकअप पर आकर खत्म हुआ। आखिर क्यों टूटा प्रिटी जिंटा से नेस का रिश्ता..
नेस वाडिया और प्रिटी जिंटा का रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ और जल्द ही ये प्यार में तब्दील हो गया था। कहा जाता है कि नेस वाडिया के कहने पर ही प्रिटी जिंटा ने धीरे-धीरे बॉलीवुड से दूरियां बना ली थीं। हालांकि, नेस वाडिया की मां को प्रिटी पसंद नहीं थीं और इसी वजह से इनके रिश्ते में दरार आई।
28
प्रिटी और नेस वाडिया, दोनों का ही इंटरेस्ट क्रिकेट में था। साल 2008 में आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब को दोनों ने मिलकर खरीदा और बिजनेस पार्टनर भी बन गए। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि उसके बाद दोनों को एक-दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं है।
38
2009 में दोनों का रिश्ता टूटने की खबर आई और तब से अब तक नेस और प्रिटी सिर्फ बिजनेस पार्टनर ही हैं। मैच के दौरान भी दोनों मौजूद रहते हैं, लेकिन एक-दूसरे की तरफ देखते तक नहीं हैं। प्रिटी जिंटा और नेस वाडिया का ब्रेकअप, आखिर क्यों हुआ, ये जानने के लिए पीछे जाना होगा। बात 30 मई, 2014 की है, जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच था।
48
इस मैच में नेस वाडिया अपनी मां और भतीजे के साथ मैच देखने आए थे। वे स्टेडियम में देर से पहुंचे थे। इसलिए उन्हें VIP बॉक्स में सीटें नहीं मिल पाई थीं। उन्हें 10-15 मिनट तक इंतजार करने को कहा गया, जबकि उनके लिए रिजर्व सीटों पर प्रिटी जिंटा के कुछ दोस्त बैठे हुए थे। ये बात नेस वाडिया को बहुत बुरी लगी।
58
इसके बाद नेस वाडिया सीधे प्रिटी जिंटा के पास गए और उनसे शिकायती लहजे में पूछा कि रिजर्व रखी सीटों का क्या हुआ? इस पर प्रिटी ने उन्हें सबकुछ बताया तो दोनों में जमकर बहस हो गई। इसके बाद लोगों की नजरों से बचने के लिए दोनों VIP बॉक्स से बाहर कॉरपोरेट ऑफिस में चले गए।
68
बाद में 13 जून, 2014 की रात प्रिटी जिंटा ने नेस वाडिया के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में प्रिटी ने नेस पर छेड़छाड़ करने, गाली गलौज करने और धमकी देने के आरोप लगाए। इसके अलावा प्रिटी ने ये भी कहा कि नेस वाडिया ने मेरे चेहरे पर जलती सिगरेट फेंकी और कमरे में बंद कर दिया था।
78
वहीं, नेस वाडिया ने प्रिटी जिंटा के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया था। बता दें कि दोनों फरवरी, 2005 से एक-दूसरे को जानते थे। मई, 2009 में सबसे पहले इनके ब्रेकअप की खबर आई। हालांकि, दोनों ने पब्लिकली कुछ नहीं कहा था। कुछ रिपोर्ट्स में इनके ब्रेकअप की वजह नेस की मां को माना गया। नेस की मां ने इस रिलेशनशिप पर कमेंट करते हुए कहा था कि नेस किसी जेब्रा से भी शादी कर ले, मुझे क्या फर्क पड़ता है।
88
बता दें कि नेस वाडिया के अरबपति पिता नुस्ली वाडिया 'वाडिया ग्रुप्स कंपनी' के मालिक हैं। उनकी मां मौरीन वाडिया एक फैशन मैगजीन 'ग्लैडरैग्स' की मालकिन हैं। नेस पाकिस्तान के फांउडर मोहम्मद अली जिन्ना के पड़नाती हैं। नेस अपने वाडिया ग्रुप कंपनीज की इंडस्ट्रीज में से एक ब्रिटानिया इंडस्ट्री के डायरेक्टर भी हैं।