- Home
- Entertainment
- Bollywood
- प्रिटी जिंटा के पति को नहीं आती हिंदी तो सलमान ने सिखा दी गालियां, अब एक्ट्रेस को इस नाम से बुलाते हैं जीन
प्रिटी जिंटा के पति को नहीं आती हिंदी तो सलमान ने सिखा दी गालियां, अब एक्ट्रेस को इस नाम से बुलाते हैं जीन
मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रिटी अक्सर पति जीन गुडइनफ के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करती हैं। लॉकडाउन में जहां प्रिटी ने पति के बाल काटे थे तो कुछ दिनों पहले जीन के साथ वर्कआउट करती तस्वीरें भी शेयर की थीं। बता दें कि कुछ महीनों पहले प्रिटी जिंटा ने Vogue मैगजीन को इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने पति जीन गुडइनफ के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ मजेदार बातें शेयर की थीं। इस दौरान प्रिटी ने बताया था कि सलमान खान ने उनके पति को कुछ गालियां सिखा दी हैं, जिसे वो कई बार सलमान की नकल करते हुए दोहराते हैं।

प्रिटी के मुताबिक, जीन को हिंदी नहीं आती और इसका फायदा मैं खुद कई बार उठाकर उनके साथ शरारत कर चुकी हूं। इतना ही नहीं सलमान खान ने भी उनको हिंदी में कुछ गालियां सिखा दी हैं। बता दें कि जीन ने प्रिटी की सिर्फ 3 ही फिल्में देखी हैं।
प्रिटी कहती हैं- मुझे खुशी है कि उन्हें ज्यादा हिंदी नहीं आती। मैं उन्हें 'पति परमेश्वर' कहकर बुलाती हूं। जीन ने जब पत्नी के लिए कुछ इससे मिलता-जुलता शब्द पूछा तो मैंने उनको 'मालकिन' बता दिया। अब वो मुझे इसी नाम से बुलाते हैं।
बता दें कि प्रिटी जिंटा से जीन गुडइनफ की पहली मुलाकात फेसबुक पर फैन्स से लाइव चैट करते हुए हुई थी। जीन लॉस एंजिलिस के सैंटा मोनिका में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।
5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 29 फरवरी, 2016 को शादी के बंधन में बंध गए थे। प्रिटी का कहना है कि वे सच्चे प्यार में भरोसा करती हैं, लेकिन इसका पता कपल्स को साथ में समय बिताने के बाद ही चलता है।
प्रिटी जिंटा और जीन गुडइनफ ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में प्रिटी और जीन के काफी क्लोज फ्रेंड और फैमिली वाले ही शामिल हुए थे।
लॉस एंजिलिस में शादी के बाद प्रिटी ने मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था। बता दें की जीन गुडइनफ उम्र में प्रिटी से 10 साल छोटे हैं। प्रिटी जहां 46 साल की हैं, वहीं जीन अभी 36 के ही हैं।
एक इंटरव्यू में प्रीति जिंटा ने बताया कि उनकी जीन से मुलाकात कैसे हुई थी। प्रीति पार्किंग में फंस गई थीं और जीन ने उनकी मदद की। इसके बाद उनकी कॉफी डेट हुई और 5 साल बाद दोनों ने शादी कर ली।
प्रिटी के मुताबिक, वो एक बार सैंटा मोनिका में 3 पॉइंट पार्किंग में फंस गई थीं। जीन जॉगिंग कर रहे थे, तभी मेरी नजर उन पर पड़ी। इस पर मैंने उनसे मदद मांगी। वो मदद के लिए बता ही रहे थे कि मैंने उनकी तरफ गाड़ी की चाबियां फेंकी और कहा कि वो खुद ही पार्क कर दें।
प्रिटी जिंटा ने महज 23 साल की उम्र में फिल्म 'दिल से' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। प्रिटी ने तेलुगु, पंजाबी और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया है।
अपने करियर के दौरान प्रिटी ने 'सोल्जर', 'क्या कहना', 'चोरी-चोरी चुपके चुपके', 'दिल चाहता है', 'कोई मिल गया', 'कल हो ना हो', 'फर्ज', 'वीर जारा', 'सलाम नमस्ते', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'दिल है तुम्हारा' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।