प्रेम चोपड़ा रिश्ते में रणधीर कपूर, रीमा जैन, दिवंगत ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और राजीव कपूर के मौसा हैं। दरअसल, ऋषि कपूर की मां कृष्णा राज की छोटी बहन उमा की शादी प्रेम चोपड़ा से हुई है। इस हिसाब से रणबीर कपूर के साथ उनका रिश्ता दादा-पोते हुआ और इस रिश्ते से वे आलिया भट्ट के दादा ससुर होते हैं।
प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा की तीन बेटियां हुईं रकिता, पुनीता और प्रेरणा चोपड़ा। इनमें से रकिता की शादी पब्लिसिटी डिजाइनर राहुल नंदा से, पुनीता की शादी टीवी एक्टर विकास भल्ला से और प्रेरणा की शादी शरमन जोशी से हुई। इस हिसाब से नंदा, भल्ला और जोशी भी चोपड़ा परिवार के साथ-साथ कपूर खानदान के रिश्तेदार हुए।