मुंबई. बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) किसी महारानी की तरह शादी करने की ख्वाहिश रखती हैं। उनका ये सपना अब सच होने जा रहा है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal ) के साथ शाही अंदाज में वो सात फेरे लेने जा रही हैं। इसके लिए वो राजमहल का भी चुनाव किया। राजस्थान के सवाईमाधोपुर स्थित सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट (Six Senses Barwara Fort) में रॉयल वेडिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए करोड़ों रुपए कपल खर्च कर रहे हैं। आइए बताते हैं बॉलीवुड की 10 ऐसी शादियों के बारे में जहां स्टार्स अपनी शादी में वेन्यू से लेकर आउटफिट तक को स्पेशल बनाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाते नजर आए।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 1-2 दिसंबर 2018 को हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से निक जोनस के साथ नए जीवन की शुरुआत की थीं। इंटरनेशनल पॉप स्टार निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी में करोड़ों रुपये खर्च हुए थे। कपल ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को बुक कराया था, जहां पांच दिन तक वेडिंग फंक्शन चले थे। इस पैलेस में सभी मेहमानों के पांच दिन रुकने का खर्चा ही 3.2 करोड़ के करीब आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक जोनस ने अपनी शादी में 105 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
210
इस शादी के कुछ दिन पहले बॉलीवुड की एक और जोड़ी ने रॉयल अंदाज में शादी कर लोगों को सरप्राइज कर दिया था। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) 14 नवंबर 2018 को सात फेरे लिए। हालांकि इन्होंने अपने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोकेशन इंडिया को नहीं बल्कि इटली को चुना। इटली के लेक कोमो में जिस विला में दीपिका और रणवीर ने शादी की थी, वहां सिर्फ एक रात ठहरने का किराया ही 24 लाख 75 हज़ार रुपये है। इस शादी की कीमत 95 करोड़ के आसपास ठहरी थी।
310
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने क्रिकेटर विराट कोहली (Virat kohali) से 11 दिसंबर 2017 में इटली मे शादी की। अनुष्का के ब्राइडल लहंगे, गहनों और इंगेजमेंट रिंग की चर्चा आज भी होती है। इस शादी में रिपोर्ट्स की मानें तो 90 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।
410
बॉलीवुड में अपनी अदाओं से दीवाना बनाने वाली शिल्पा शेट्टी (Shlipa Shetty) बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। खंडाला के एक रिसोर्ट में शानदार तरीके से वेडिंग का आयोजन किया गया था। इस शादी में कुल खर्चा 80 करोड़ के आसपास ठहरा था।
510
गजनी एक्ट्रेस असिन ने साल 2019 में माइक्रोमैक्स के CEO राहुल शर्मा से शादी की थी। शादी के बाद असिन ने बॉलीवुड से अलविदा ले लिया है। यह वेडिंग भी महंगी शादियों में शुमार है। खबरों की मानें तो इस आलीशान शादी में कपल ने 50 करोड़ रुपए खर्च किए थे। सिर्फ असीन को जो अंगूठी पहनाई गई थी उसकी कीमत 5 करोड़ थी।
610
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने 20 अप्रैल 2007 में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) से शादी की थी। ये शादी अभिषेक बच्चन के घर प्रतीक्षा से हुई थी, जहां इंडस्ट्री के फेमस लोग ने शिरकत की थी। इस शादी में एक्ट्रेस ने 75 लाख रुपए की असली गोल्ड एब्राइडरी और स्वरोस्की क्रिस्टल वाली साड़ी पहनी थी जिसे पॉपुलर डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। इस शादी में 40 करोड़ का खर्चा किया गया था।
710
बॉलीवुड के क्यूट कपल रितेश देशमुख (Riteish Deshmuk) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) ने 3 फरवरी 2012 को महाराष्ट्रीयन और कैथोलिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। पांच दिन तक इनकी शादी के फंक्शन चले थे। इस शादी में 25 करोड़ खर्च हुए थे
810
पटौदी के नवाब सैफ अली खान (Saif Ali khan) और करीना कपूर (kareena kapoor) ने अपनी रॉयल वैडिंग में दिल खोल पैसा बहाया था। 16 अक्टूबर 2012 को दोनों ने सात फेरे लिए थे। पांच दिन तक चले वेडिंग समारोह में 20 करोड़ का खर्चा आया था।
910
सोनम कपूर (Sonam kapoor) बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं। अपनी शादी के मौके पर कपड़ों से लेकर गहनों तक को सोनम ने खास लुक और डिज़ाइन दिलवाया था। अनिल कपूर ने अपनी लाडली की शादी पर जमकर खर्चा किया था। इस शादी में आए खर्चे की कीमत 13 करोड़ बताई जाती है। 8 मई 2018 को सोनम ने बिजनेसमैं आनंद अहूजा के साथ सात फेरे लिए थे।
1010
अभिनेता विवेक ओबरॉय और प्रियंका अल्वा ने 29 अक्टूबर 2010 को सात फेरे लिए थे। विवेक ओबरॉय और प्रियंका की शादी को रॉयल लुक दिया गया था। यही वजह है कि इनकी शादी में भी पानी की तरह पैसा बहाया गया था। खबरों की मानें तो 12 करोड़ रुपए इस शादी में खर्च हुए थे।