मुंबई। सनी देओल (Sunny Deol) के साथ फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' में उनकी बीवी का रोल प्ले कर चुकी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उर्वशी आए दिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। हाल में ही में उर्वशी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी दो सहेलियों के साथ लुंगी पहनकर शॉपिंग करती नजर आ रही हैं। उर्वशी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- लुंगी वेकेशन, लुंगी वन साइज फिट्स ऑल। मॉल में छींकने लगी एक्ट्रेस तो लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स..
वीडियो में उर्वशी और उनकी सहेलियां लुंगी पहने हाथों में सॉफ्ट ड्रिंक लिए नजर आ रही हैं। तीनों जैसे ही ड्रिंक पीती हैं तो छींकने लगती हैं। इसके बाद उर्वशी मॉल में शॉपिंग करने लगती हैं। उर्वशी का ये अंदाज देख लोग सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
28
वीडियो में उर्वशी रौतेला लुंगी के साथ ब्लू क्रॉप शर्ट पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कमर पर स्टोन वाली बेल्ट भी पहनी हुई है। उर्वशी को मॉल में लुंगी में देखकर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- कोरोना हो गया क्या मैडम। उर्वशी के इस वीडियो पर 3 लाख से ज्यादा लाइक हो चुके हैं।
38
एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सब क्या हो रहा है भाई। एक अन्य शख्स ने लिखा- छींक क्यों आ रही है मैडम? एक और शख्स ने कमेंट किया- रिषभ पंत को अच्छा लगेगा। एक अन्य ने लिखा- कितना क्यूट छींकती हो मैडम।
48
बता दें कि इससे पहले उर्वशी रौतेला ने अपने ट्रायल रूम का एक वीडियो शेयर किया था, जिसकी वजह से उनको जमकर ट्रोल किया गया था। वीडियो में उर्वशी ट्रायल रूम में अपनी ड्रेस एडजस्ट करती नजर आई थीं। इस दौरान उर्वशी ने प्रिंटेड मिनी स्कर्ट और ब्रालेट पहना हुआ था।
58
वीडियो में उर्वशी रौतेला जैकेट की चेन खोल कर पोज देने के अलग-अलग एंगल ट्राइ करती नजर आई थीं। कभी वो अपने शॉल्डर फ्लॉन्ट करती हैं तो कभी जैकेट को नीचे कर देती हैं। उर्वशी का इस तरह बॉडी फ्लॉन्ट करना यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था।
68
उर्वशी ने 17 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू कर दी थी, लेकिन कम उम्र होने की वजह से मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में क्वालीफाई नहीं कर पाई थीं। उर्वशी रौतेला का जन्म उत्तराखंड के कोटद्वार में हुआ था। उन्होंने अपने स्कूल डेज के दौरान ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी।
78
वैसे कम ही लोग जानते हैं कि सलमान खान ने उर्वसी रौतेला को अपनी फिल्म 'सुल्तान' के लिए अप्रोच किया था। उस वक्त उर्वशी मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट कर रही थीं, जिसके चलते उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था।
88
उर्वशी बॉलीवुड रैपर हनी सिंह के वीडियो एल्बम लवडोज में दिखाई दी थीं। इसके अलावा वो फिल्म मस्ती के तीसरे पार्ट 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में लीड रोल में नजर आई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी आखिरी बार ‘वर्जिन भानुप्रिया’ में नजर आईं थीं। वो जल्द फिल्म ‘ब्लैक रोज’ के साथ साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।