कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ कई फिल्में कर चुकी हैं। दोनों के इश्क के चर्चे भी सुर्खियों में रहे। लेकिन फिर अदाकारा का दिल विक्की पर आ गया। हालांकि सलमान और कैट की दोस्ती अभी भी बरकरार है। 

मुंबई. देश ही नहीं विदेशों में भी कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky kaushal) की शादी के चर्चे हैं। हालांकि एक दूजे के प्यार में पड़े कपल ने अभी तक इसके बारे में कुछ भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। राजस्थान के सवाईमाधोपुर में 7-9 दिसंबर के बीच बॉलीवुड के ये कपल एक हो जाएंगे। शादी में परिवार और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों को बुलाया गया है। इस शादी में सलमान खान (Salman Khan)जाएंगे या नहीं इसपर चर्चा तेज है। लेकिन बॉलीवुड के भाईजान की बहन ने साफ कर दिया है कि वो अभी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैटरीना कैफ सलमान खान के साथ कई फिल्में कर चुकी हैं। दोनों के इश्क के चर्चे भी सुर्खियों में रहे। लेकिन फिर अदाकारा का दिल विक्की पर आ गया। हालांकि सलमान और कैट की दोस्ती अभी भी बरकरार है। दोनों अगले प्रोजेक्ट टाइगर 3 पर साथ में काम करना शुरू कर दिये हैं। । साल 2019 में कैटरीना को आखिरी बार सलमान के साथ फिल्म ‘भारत’ में देखा गया था। फैंस ये जानना चाहते हैं कि क्या सलमान खान अपनी एक्स की शादी में शिरकत करेंगे। 

खान परिवार को नहीं मिला न्योता
इसे लेकर इनकी बहन अर्पिता ने खुलासा किया है। इंडिया टुडे के साथ बातचीत जब अर्पिता से विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में जाने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा था, ‘हमें शादी के लिए अभी तक आमंत्रित नहीं किया गया है।’ बताया जा रहा है कि अभी ना तो अर्पिता को और ना ही अलविरा को शादी का न्योता मिला है। 

सलीम खान सवाल से हुए थे नाराज
बता दें कि कुछ दिन पहले सलमान खान के पिता सलीम खान ने कैटरीना की शादी के बारे में पूछा गया था तो वो नाराज होते हुए बोले थे कि मैं इस बारे में क्या ही कहूं, जबकि मीडिया के पास सिर्फ यही बचा है बात करने के लिए।

आज या कल कोर्ट मैरेज करेंगे कैट-विक्की
इधर, ताजा जानकारी की मानें तो कैट और विक्की आज यानी गुरुवार या फिर कल यानी शुक्रवार को कोर्ट मैरिज कर सकता है। पिंकविला की रिपोर्ट के हिसाब से कपल से जुड़े बेहद करीबी सूत्र ने इस बारे में जानकारी दी है। सूत्र ने कहा कि कैटरीना और विक्की आज या फिर कल अपने परिवार के साथ कोर्ट जाएंगे। 

और पढ़ें:

Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने अपने इश्क की पोल खुद खोली थी, जब दोनों ने की थी ये छोटी-छोटी गलतियां

कमाई के मामले में होने वाली दुल्हन Katrina Kaif की दूर-दूर तक बराबरी नहीं करते Vicky Kaushal

Breaking: कुछ घंटों में Vicky Kaushal की दुल्हन बनेंगी Katrina Kaif, 7 फेरों से पहले करेंगे ये काम