PHOTOs: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की दिखाई क्यूट सी झलक, पति निक के साथ ठंड का ले रही मजा अदाकारा

एंटरटेनमेंट डेस्क. इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा  (Priyanka Chopra) अपने बिजी शेड्यूल के बीच पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी चोपड़ा ( malti marie chopra) के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना नहीं भूलती हैं। मूवी की शूटिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल वर्क के बीच वो फैमिली के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं। अब मौका अगर क्रिसमस (Christmas 2023) और विंटर्स को एन्जॉय करने का हो तो अदाकारा भला कैसे पीछे रह सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी लविंग फैमिली के साथ विंटर्स और क्रिसमस सेलिब्रेट कर रही हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने पोस्ट की है। इन तस्वीरों में उनकी बेटी की क्यूट सी झलक देखने को मिली हैं। आइए नीचे देखते हैं प्रियंका चोपड़ा का 'परफेक्ट विंटर्स डे'सेलिब्रेशन...

Nitu Kumari | Published : Dec 20, 2022 4:55 AM IST

16
PHOTOs: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की दिखाई क्यूट सी झलक, पति निक के साथ ठंड का ले रही मजा अदाकारा

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट में बिजी हैं। इसके अलावा उनके पास बॉलीवुड की भी एक मूवी 'जी ले जरा' हैं। लेकिन अभी मौका अदाकारा के लिए विंटर्स एन्जॉय करने का है। वो फैमिली के साथ इसे सेलिब्रेट कर रही हैं।
 

26

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे शेयर की हैं। जिसमें वो अपने पति निक जोनास के साथ दिख रही हैं। इतना ही नहीं वो अपनी बेटी मालती को गोद में लिए हुए हैं। इन तस्वीरों में उनकी बेटी की प्यारी सी झलक देखने को मिल रही है। 

36

देसी गर्ल ने एक व्हाइट टी-शर्ट , एक फजी ब्लैक जैकेट और सफेद बीनी के साथ प्रिंटेड जैगिंग्स पहनी हुई है। जबकि निक ऑल-ब्लैक आउटफिट में डैशिंग लग रहे हैं। एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'सर्दियों के लिए बिल्कुल सही दिन। Ps: पहली तस्वीर- पति को मेरी मिरर सेल्फी में वाकई दिलचस्पी है।'

46

वहीं, अदाकारा की बेटी की अबतक जितनी तस्वीर सामने आई है उसमें अभी तक उनका पूरा चेहरा नहीं दिखाई दिया है। लेकिन जिनती झलक लोगों ने देखी है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो पूरी तरह से विदेशी रंग की हैं। बालों से लेकर चेहरे तक में निक की झलक मिलती हैं। वो बेहद ही क्यूट हैं। 

56

प्रियंका चोपड़ा जिस तरह से भारतीय फेस्टिवल को मनाती हैं। ठीक उसी तरह क्रिसमस को भी खुलकर एन्जॉय करती हैं। उनका घर रोशनी से नहा उठता है। क्रिसमस ट्री सजाए जाते हैं। जो भी रिचुअल इस त्योहार के होते हैं वो सभी अदाकारा करती हैं। मतलब देसी होने के साथ-साथ प्रियंका विदेशी बहू की हर जिम्मेदारी निभाती हैं। वो एक परफेक्ट वाइफ और मदर हैं। 

66

वर्कफ्रंट की बात प्रियंका चोपड़ा के पार कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। वो अमेरिकी फिल्म 'लव अगेन' में दिखाई देंगी। इस मूवी में उनके साथ  एक्टर सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इसके अलावा वो अमेज़न प्राइम वीडियो की थ्रिलर सीरीज़ सिटाडेल में भी दिखेंगी। इनके अलावा पीसी के पास बॉलीवुड की फिल्म 'जी ले जरा' हैं। जिसमें वो आलिया भट्ट और कैटरीना के साथ दिखेंगी। मूवी को  फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे।

और पढ़ें:

इस गंभीर बीमारी की चपेट में आई Urfi Javed, अस्पताल के बेड से शेयर किया वीडियो, पहचानना मुश्किल

इस इंडस्ट्री की एक भी फिल्म 10 करोड़ तक नहीं कमा पाई, टॉप 10 में से 7 तो 5 करोड़ के नीचे सिमटीं

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos