26 दिन से अस्पताल में भर्ती आशिकी का एक्टर दिखने लगा ऐसा, हॉस्पिटल से सामने आईं नई PHOTOS

मुंबई। 90 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' (aashiqui) के हीरो रहे राहुल रॉय (Rahul Roy) की तबीयत धीरे-धीरे सुधर रही है। हाल ही में अस्पताल से राहुल रॉय की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वो अस्पताल के बेड पर ही नाश्ता करते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इन फोटो को देखकर सोशल मीडिया पर राहुल रॉय के फैन उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि राहुल रॉय को फिलहाल मुंबई के मीरा रोड स्थित वोकहार्ट हॉस्पिटल में रखा गया है। बता दें कि राहुल को 29 नवंबर को ब्रेन स्ट्रोक के बाद भर्ती कराना पड़ा था। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 24, 2020 12:30 PM IST / Updated: Dec 24 2020, 06:01 PM IST

19
26 दिन से अस्पताल में भर्ती आशिकी का एक्टर दिखने लगा ऐसा, हॉस्पिटल से सामने आईं नई PHOTOS

बता दें कि कारगिल में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें तुरंत श्रीनगर ले जाया गया और बाद में मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें वोकहार्ट अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

29

फिलहाल राहुल को अस्पताल में स्पीच थेरेपी दी जा रही है। कुछ दिनों पहले उन्होंने स्पीच थेरेपी को पूरा करने के बाद एक वीडियो पोस्ट किया था। उनके बहनोई रोमीर सेन ने हाल ही में खुलासा किया कि उनको गंभीर लापरवाही के चलते दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

39

इससे पहले राहुल रॉय ने ब्रेकफास्ट करते हुए अपनी बहन के साथ फोटो शेयर की थी। इन फोटो के साथ उन्होंने लिखा था- अस्पताल में 19वें दिन ब्रेकफास्ट एन्जॉय कर रहा हूं। रिकवरी की ओर बढ़ रहा हूं। डॉक्टर्स और मेरी बहन प्रियंका रॉय मुझे सख्त डाइट पर रखते हैं। सभी को प्यार। 

49

52 साल के राहुल रॉय को उस वक्त ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जब वे कारगिल में LAC:लिव द बेट की शूटिंग कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करगिल के माइनस 12 डिग्री तापमान में बेहद ठंड की वजह से राहुल को ये अटैक आया था।

59

बात अगर फिल्म LAC की करें तो यह गलवान घाटी में हुई भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प की सच्ची घटना पर बेस्ड मूवी है। फिल्म का डायरेक्शन नितिन कुमार कर रहे हैं। प्रोडक्शन चित्रा वकील शर्मा और निवेदिता बासु का है। इस फिल्म में बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट रहे निशांत मलकानी भी लीड रोल में नजर आएंगे।

69

90 के दशक की फिल्म 'आशिकी' के साथ-साथ इसके लीड एक्टर राहुल रॉय की भी किस्मत रातोंरात बदल गई थी। हालांकि, इस मूवी के बाद राहुल की किसी भी फिल्म को इतनी बड़ी सफलता नहीं मिली। इसके कुछ सालों बाद वो बॉलीवुड से ही गायब हो गए, फिर अचानक बिग बॉस के पहले सीजन में दिखे और शो के विनर बने।

79

एक इंटरव्यू में राहुल रॉय ने बॉलीवुड से दूर होने की वजह का खुलासा किया था। एक्टर ने कहा था कि उन्होंने सब छोड़ा और ये उनकी मर्जी थी। इसमें इंडस्ट्री का कुछ लेना देना नहीं था। वो इंडस्ट्री में इसलिए नहीं आए थे कि उन्हें स्टार या एक्टर बनना है। उन्हें 'आशिकी' के लिए अप्रोच किया गया था, जब महेश भट्ट उनकी मां से किसी दूसरी वजह से मिले थे।

89

बॉलीवुड से दूर रहने की वजह बताते हुए राहुल रॉय ने कहा कि 30 साल का होने के बाद वो शादी करना चाहते थे। उनका मानना था कि सिनेमा के साथ-साथ फैमिली की जिम्मेदारियों को निभाना मुश्किल था। जब साल 2000 में उनकी शादी हुई तो उन्हें लगा कि अब ब्रेक लेना चाहिए।
 

99

राहुल रॉय ने बताया था कि बाद में वो अपनी पत्नी के साथ ऑस्ट्रेलिया में शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद उनका बॉलीवुड में बने रहना मुश्किल सा हो गया था। हालांकि, तब भी उन्होंने लोगों से मिलने की कोशिश की। लेकिन, कुछ हाथ नहीं लगा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos