बॉलीवुड पर भारी पड़ा 2020, सलमान को आवाज देने वाले से ऋषि कपूर तक दुनिया को अलविदा कह गए ये सितारे

मुंबई. साल 2020 बेशक खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है, लेकिन ये इतिहास में जगह बना चुका है। इसे लोग कभी भुला नहीं सकते हैं। इस साल बहुत से लोगों ने अपनों को खोया है। कोई कोरोना के कहर से तो कोई अपनी बीमारी से  दुनिया को अलविदा कह गया। 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी सबसे मनहूस रहा। इस साल इंडस्ट्री ने अपने कई दिग्गज कलाकारों को खोया, जिनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता है। साल के आखिरी में आइए जानते हैं, उन सितारों के बारे में जो दुनिया छोड़ गए...

Asianet News Hindi | Published : Dec 24, 2020 10:18 AM IST

114
बॉलीवुड पर भारी पड़ा 2020, सलमान को आवाज देने वाले से ऋषि कपूर तक दुनिया को अलविदा कह गए ये सितारे

बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर ऋषि कपूर 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनका निधन 30 अप्रैल को हुआ था। वो कैंसर की बीमारी से लंबे समय से जूझ रहे थे। कोरोना काल में अपनी बीमारी से लड़ नहीं पाए और परिवार को दुनिया में अकेला छोड़ गए। 

214

फिल्म 'हम आपके हैं कौन' जैसी फिल्मों में 'दीदी तेरा देवर दीवाना' गाना गाकर हिट हुए सिंगर एसपी सुब्रहमण्यम का 25 सितंबर को निधन हो गया था। उन्होंने चेन्नई में अपनी अंतिम सांस ली थी। उनकी उम्र 74 साल थी। एसपी को सलमान खान की आवाज बनने के लिए काफी जाना जाता था।

314

टीवी और फिल्मों के मशहूर एक्टर आशीष रॉय ने 24 नवंबर को अंतिम सांस ली। उनकी दोनों किडनी खराब हो गईं थीं। अंतिम समय में उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। उनके पास इलाज कराने के भी पैसे नहीं थे।
 

414

एक्टर आसिफ बसरा धर्मशाला शहर में स्थित उनके आवास में 12 नवंबर को मृत पाए गए थे। हालांकि, उनके मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।

514

लेजेंड्री फिल्ममेकर बसु चैटर्जी ने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस साल 4 जून को उन्होंने दुनिया से विदा लिया था।
 

614

एक्टर फराज खान का निधन 4 नवंबर को हुआ था। उनके निधन की जानकारी पूजा भट्ट ने ट्वीट करके दी थी। फराज सिर्फ 46 साल के थे। उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ 'मेहंदी' जैसी फिल्मों में काम किया था।  

714

बी-टाउन में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले एक्टर इरफान खान ने 29 अप्रैल को अपनी अंतिम सांस ली थी। ये भी लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।  

814

सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर एक्टर जगदीप जाफरी ने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। कई फिल्मों में शानदार किरदार निभाने वाले जगदीप ने 9 जुलाई को हमें अलविदा कह दिया था।

914

सलमान खान की फिल्म 'रेडी' में नजर आ चुके मोहित बघेल की मौत 23 साल की उम्र में हो गई थी। कैंसर से पीड़ित मोहित ने 23 मई को अपनी अंतिम सांस ली थी। 

1014

एक्टर और निर्देशक निशिकांत कामत लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने 50 साल की उम्र में 17 अगस्त को अंतिम सांस ली थी।

1114

एक्टर साई गुंडेवर का निधन भी इसी साल हुआ था। आमिर खान संग फिल्म 'पीके' में काम करने वाले साई पिछले एक साल से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। 10 मई को देश से दूर अमेरिका में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। साई ने फरहान की फिल्म 'रॉक ऑन' भी बेहतरीन काम किया था।

1214

बॉलीवुड की मशहूर सरोज खान ने 3 जुलाई को दुनिया को अलविदा कह दिया था। अंतिम समय में उनकी आर्थिक स्थिति भी कुछ खास ठीक नहीं थी। उन्होंने काम के लिए मदद की गुहार भी लगाई थी। हालांकि, फिर 3 जुलाई को उनकी हार्ट अटैक से निधन की खबर आई। वो 71 साल की थीं। 

1314

'केदारनाथ' और 'एमएस धोनी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, बाद में उनके परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। इनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी, जिसे उनके निधन के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था।  

1414

म्यूजिक कंपोजर ने 1 जून को अपनी अंतिम सांस ली थी। 42 साल के वाजिद खान काफी समय से बीमार थे। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' के सॉन्ग 'हुड़ हुड़ दबंग' का म्यूजिक कंपोज किया था। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos