Published : Dec 22, 2021, 03:00 PM ISTUpdated : Dec 22, 2021, 03:01 PM IST
मुंबई। फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' (Yeh Jawaani Hai Deewani) में रणबीर कपूर के साथ नजर आ चुकीं एक्ट्रेस एवलिन शर्मा (Evelyn Sharma) पिछले महीने ही बेटी की मां बनी हैं। एवलिन ने अपनी बेटी का नाम Ava Rania रखा है। हाल ही में एवलिन ने महीनेभर की लाडली बिटिया की झलक दिखाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी अवा रानिया भिंडी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। फोटो में एवलिन व्हाइट ड्रेस में दिख रही हैं, जबकि उनकी बेटी अवा मां के पास लेटी हुई नजर आ रही हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए एवलिन ने लिखा- ओह! मातृत्व का आनंद। बहुत सारी झंझटों के बीच पांच मिनट। इससे पहले एवलिन ने 19 नवंबर, 2021 को एक तस्वीर शेयर करते हुए बेटी के जन्म की खबर सुनाई थी। उस फोटो में एवलिन अपनी बेटी को सीने से चिपकाए हुए माथे पर किस करती दिखी थीं।
28
बता दें कि इससे पहले एवलिन शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी अवा पालने में आराम से सोती नजर आई थी। उनका सफेद पालना रंग-बिरंगे तारों वाले बिस्तरों से सजा हुआ था। एवलिन ने अवा को सीने से लगाए हुए एक और फोटो शेयर की थी। इसे शेयर करते हुए एवलिन ने लिखा था- झपकी के लिए सबसे अच्छी जगह।
38
एवलिन शर्मा ने कुछ महीनों पहले ही गुपचुप तरीके से शादी कर सभी को चौंका दिया था। एवलिन ने ब्वॉयफ्रेंड तुषान भिंडी (Tushaan Bhindi) से 15 मई, 2020 को ऑस्ट्रेलिया में सीक्रेट वेडिंग की थी। शादी के बाद एवलिन ने अपने 'सीक्रेट' हनीमून की तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें दोनों समंदर किनारे रोमांस करते नजर आए थे।
48
बता दें कि एवलिन और तुषान की पहली मुलाकात 2018 में हुई थी। दोनों ब्लाइंड डेट पर मिले थे। साल 2019 में तुषान ने सिडनी हार्बर ब्रिज पर घुटनों के बल बैठकर एवलिन शर्मा को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने एक डॉग कोको को भी गोद लिया था।
58
पहली मुलाकात के सालभर बाद ही एवलिन और तुषान ने अक्टूबर, 2019 में इंगेजमेंट कर ली थी। सगाई के बाद दोनों की Kiss करते हुए फोटो भी सामने आई थी। अपनी शादी को लेकर एक इंटरव्यू में एवलिन ने कहा था- मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी की है। जिंदगी में इससे बेहतरीन एक्सपीरियंस और नहीं हो सकता। हम साथ में जिंदगी बिताने को लेकर एक्साइटेड हैं।
68
बता दें कि एवलिन के पति तुषान भिंडी एक डेंटल सर्जन हैं। वो भारतीय मूल के हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में ही रहते हैं। एवलिन ने अपनी सीक्रेट वेडिंग को लेकर कहा था- हम चाहते थे कि हमारी शादी में घरवालों के साथ ही सभी दोस्त शामिल हों। फिलहाल हमने सिंपल शादी की है लेकिन आगे एक बड़े सेलिब्रेशन की प्लानिंग चल रही है।
78
एवलिन और तुषान की शादी बेहद प्राइवेट थी। यहां तक कि लॉकडाउन के कारण एवलिन की मां भी बेटी की शादी में ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंच पाई थीं। एवलिन ने कहा था- हमारे वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत लीगल सेरेमनी से हुई। हम चाहते थे कि हमारे परिजन और दोस्त भी इसमें शामिल हों, लेकिन कोरोना महामारी के चलते ऐसा नहीं हो पाया।
88
बता दें कि एवलिन शर्मा ने 2006 में आई हॉलीवुड फिल्म टर्न लेफ्ट से करियर की शुरुआत की थी। हालांकि उनका बॉलीवुड डेब्यू 2012 में फिल्म 'फ्रॉम सिडनी विद लव' से हुआ। इसके बाद उन्हें 2013 में फिल्म नौटंकी साला में लीड रोल निभाने का मौका मिला। एवलिन शर्मा ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। इनमें ये जवानी है दीवानी, इशाक, यारयां, मैं तेरा हीरो, कुछ कुछ लोचा है, इश्केदारियां, गद्दार, हिंदी मीडियम, जब हैरी मेट सेजल, जैक एंड जिल, भैयाजी सुपरहिट, किस्सेबाज और साहो शामिल हैं।