Round Up 2021: Anushka Sharma समेत इन सितारों के घर गूंजी किलकारी, ऐसे किया नन्हे मेहमान का स्वागत

मुंबई. साल 2021 अब अलविदा कहने वाला है और 2022 हमारा इंतजार कर रहा है। महज कुछ दिन बाद पुराने साल की खट्टी-मिठी यादों के साथ हम सब नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। न्यू ईयर के जश्न में आमजन से लेकर बड़े और छोटे पर्दे से जुड़ी हस्तियां भी तैयारी में लगे हुए हैं। साल 2021 में कुछ बुरी खबरें में सुर्खियों में छाई रही तो कुछ गुड न्यूज ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी बिखेरा। कोरोना महामारी के बीच कई बॉलीवुड और टेलीविजन हस्तियों ने प्रेग्नेसी की घोषणा करते हुए गुड न्यूज सुनाई। कई घरों में नन्हें मेहमान का आगमन हुआ। आइए उन सेलेब्स के बारे में जानते हैं जिनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी....

Asianet News Hindi | Published : Dec 21, 2021 5:24 PM IST

18
Round Up 2021: Anushka Sharma समेत इन सितारों के घर गूंजी किलकारी, ऐसे किया नन्हे मेहमान का स्वागत

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के घर एक नन्ही परी आई। 11 जनवरी 2021 को उनकी बेटी हुई जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा। विराट कोहली और अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बेटी की पैदाइश की गुड न्यूज लोगों को सुनाई थी।

28

करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali khan) की दूसरी संतान 21 फरवरी 2022 को इस दुनिया में आया। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया। ये खुशखबरी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। कपल ने अपने दूसरे बेटे का नाम जेह रखा, जो तैमूर की तरह ही बेहद क्यूट है।

38

दिया मिर्जा (Dia Mirza) और बिजनेस मैन  वैभव रेखी के घर भी इस साल नन्हे मेहमान ने कदम रखा। 14 मई  2021 को इनके घर बच्चे की किलकारी गूंजी। कपल ने बच्चे का नाम अव्यान आजाद रखा है। दिया ने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहनेवालों को गुड न्यूज दी थी।

48

नेहा धूपिया (neha dhupia) और अंगद बेदी ( Angad Bedi) के घर 3 अक्टूबर 2021 को बेबी बॉय की किलकारी गूंजी। इससे पहले कपल की तीन साल की बेटी मेहर बेदी है। 

58

फेमस सिंगर श्रेया घोषाल (shreya ghoshal) और उनके पति  शिलादित्य मुखोपाध्याय ने 22 मई 2021 को अपने बेटे देवयान का स्वागत किया। श्रेया ने इसी साल 4 मार्च को अपनी पहली प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। श्रेया ने  5 फरवरी 2015 को हिन्दू-बंगाली रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधी।

68

लीसा हेडेन (lisa haydon) 22 जून 2021 को अपनी तीसरी संतान को इस दुनिया में लाई। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए न्यू बोर्न बच्ची लारा की पहली झलक फैंस से साझा कीं। लीसा के पहले जुड़वा बच्चों की मां बन चुकी हैं। जैक और लियो। 

78

स्लमडॉग मिलियनेयर एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो (Freida Pinto) ने 22 नवंबर 2021 को फोटोग्राफर कोरी ट्रैन के साथ अपने पहले बच्चे 'रूमी-रे' का स्वागत किया। फ्रीडा ने जून 2021 में अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। 

88
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos