- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 83 Movie के प्रमोशन पर Ranveer Singh के साथ दिखीं कपिल देव की बेटी अमिया देव, ये पूर्व क्रिकेटर भी आए नजर
83 Movie के प्रमोशन पर Ranveer Singh के साथ दिखीं कपिल देव की बेटी अमिया देव, ये पूर्व क्रिकेटर भी आए नजर
मुंबई. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण(Deepika padukon) स्टारर फिल्म '83 रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन जोर-शोर से किया जा रहा है। निर्देशक कबीर खान की फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में लगने वाली है। क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित इस मूवी को लेकर दर्शकों में अभी से बेकरारी नजर आ रही है। इस फिल्म में साल 1983 में भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की ओर क्रिकेट विश्व कप ट्रॉफी जीतने के सुनहरे पल को दिखाया गया है। इस फिल्म के प्रमोशन में जहां पूरे स्टारकास्ट लगे हुए हैं वहीं, पूर्व क्रिकेटर भी इस दौरान नजर आ रहे हैं। कपिल देव की बेटी आमिया देव (amiya dev) भी इस मूवी के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू की हैं। वो भी प्रमोशन के दौरान नजर आईं। आइए नीचे देखते हैं 83 के स्टारकास्ट को...

कपिल देव (Kapil Dev) की इकलौती बेटी अमिया देव के बारे में काफी कम लोग ही जानते है। दरअसल पढ़ाई के कारण वह अमेरिका में रही और यहां पर भी वह लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं।
आमिया कबीर खान की फिल्म '83' से बॉलीवुड में डेब्यू की है। अमिया इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर हैं।
फिल्म 83 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद पहली ऑनस्क्रीन मूवी होगी। इसमें रणवीर कपिल देव की भूमिका में नजर आए हैं जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में हैं।
कबीर खान के निर्देशन में बनी 83 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क, साकिब सलीम, हार्डी संधू, बोमन ईरानी, साहिल खट्टर, अमृता पुरी, ताहिर राज भसीन और निशांत दहिया भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य सदस्य और मैनेजर की भूमिका में हैं। तमाम स्टार कास्ट फिल्म के प्रमोशन में दिखाई दिए।
कपिल देव भी प्रमोशन में नजर आए। कपिल देव की कप्तानी में 1983 में भारत वेस्टइंडीज को हारकर पहली बार विश्व कप ट्रॉफी जीती था।
कपिल देव के अलावा और भी पूर्व क्रिकेटर नजर आए। 83 मूवी उस वक़्त के खिलाड़ियों की तबीयत, उनकी मसखरी, उनके इमोशनल ऐंगल, उनके संघर्षों की कहानियां दिखाती है।
जिन्होंने 1983 में भारत के विश्वविजेता बनने की कहानी सिर्फ सुनी है और उसे जिया नहीं है। इस फिल्म को देखकर गौरवान्वित करने वाले पल का एहसास करते हैं।
और पढ़ें:
Urfi Javed की ड्रेस में ऐसी जगह दिखा Cut, एक यूजर बोला- इसे पहन आप चलती कैसे होंगी
Katrina Kaif ने Vicky Kaushal के साथ शेयर की घर की पहली झलक, सामने समंदर और...
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।