Toolsidas Junior के स्पेशल स्क्रीन में मां नीतू सिंह के साथ पहुंचे Ranbir kapoor, ये सेलेब्स भी आए नजर

Published : Feb 17, 2022, 08:13 PM IST

मुंबई. आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) की फिल्म तुलसीदास जूनियर (Toolsidas Junior)रिलीज को तैयार है। 1 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म का 17 फरवरी को स्पेशल स्क्रीनिंग रखा गया। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स पहुंचे। वहीं, स्क्रीनिंग के दौरान कपूर खानदान से जुड़े कई सदस्य मूवी के स्पेशल प्रीमियम में पहुंचे। इस फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) नजर आएंगे। लेकिन राजीव अपनी मूवी को देखने के लिए इस दुनिया में नहीं हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म करने के साथ ही उनका निधन हो गया। 9 फरवरी 2021 को वो दुनिया को अलविदा कह गए। आइए नीचे देखते हैं राजीव कपूर की आखिरी मूवी को देखने के लिए कौन-कौन सितारे पहुंचे...

PREV
18
Toolsidas Junior के स्पेशल स्क्रीन में मां नीतू सिंह के साथ पहुंचे Ranbir kapoor, ये सेलेब्स भी आए नजर

चाचा राजीव की आखिरी मूवी  देखने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी मां नीतू सिंह (Neetu singh) के साथ पहुंचे। दोनों इस दौरान एक साथ पोज देते दिखाई दिये।

28

रणबीर कपूर ब्लू टी-शर्ट और डेनिम जींस में हमेशा की तरह बड़े हैंडसम लगे। वहीं, उनकी मां इस उम्र में भी बेहद हसीन लग रही थीं। मां-बेटे की इस जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। 

38

वहीं, मूवी के निर्माता आशुतोष गोवारिकर अपनी परिवार के साथ यहां पहुंचे। इस दौरान वो यहां पहुंचने वाले सेलेब्स के साथ फोटो निकलवाते भी दिखाई दिये।

48

संजय कपूर अपने दोस्त राजीव कपूर की आखिरी मूवी देखने पहुंचे। वो अपनी पत्नी महीप कपूर के साथ पीवीआर जीओ वर्ल्ड ड्राइव में पहुंचे थे। इस दौरान वो दिवंगत अभिनेता राजीव के पोस्टर को चूमते दिखाई दिये।

58

राजीव कपूर की मूवी देखने उनकी बहन रीमा कपूर भी पहुंची। रीमा अपने भाइयों के बेहद करीब थीं। वो इस मूवी को देखकर अपने भाई राजीव को फिर से महसूस करेंगी।

68

रणधीर कपूर भी अपने भाई राजीव कपूर की आखिरी मूवी देखने पहुंचे। वो इस उम्र में भी बेहद डैसिंग लग रहे थे। बता दें कि रणधीर कपूर ने 15 फरवरी को अपना 75वां जन्मदिन मनाया था। 

78

तुलसीदार जूनियर एक बॉलीवुड स्पोर्स्ट ड्रामा फिल्म हैं। इस मूवी में संजय दत्त, राजीव कपूर और वरुण बुद्धदेव, मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories