Published : Sep 28, 2020, 08:19 AM ISTUpdated : Sep 28, 2020, 10:18 AM IST
बॉलीवुड डेस्क : कपूर खानदान का बॉलीवुड में अहम योगदान रहा है। जिसकी शुरुआत पृथ्वीराज कपूर ने की थी और आज के दौर में इस खानदान का चश्मोचिराग है रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चॉकलेटी हीरो में शुमार लेट ऋषि कपूर और एक्ट्रेस नीतू सिंह के बेटे रणबीर कपूर का आज जन्मदिन हैं। वे 38 साल के हो गए है। अपने पापा की तरह रणबीर कपूर भी चॉकलेटी हीरों की लिस्ट में टॉप पर हैं। कभी फिल्मों में अपने किरदार को लेकर, तो कभी अपने लेड़ी लव को लेकर रणबीर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अवंतिका से लेकर आलिया तक किन - किन अभिनेत्रियों के साथ रणबीर का नाम जुड़ा है, आइए आपको बताते हैं।
रणबीर कपूर आज 38 साल का हो गए हैं। उनका जन्म 28 सितंबर, 1982 को मुंबई में हुआ था। कपूर खानदान के वारिस रणबीर ने 17 साल की उम्र में ही अपने पिता की फिल्म "आ अब लौट चलें " में असिटेंट डायरेक्टर का काम किया था। उन्होंने 2007 में फिल्म सांवरिया से एक्टिंग में डेब्यू किया। पहले फिल्म के बाद ही उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बढ़ गई थी।
211
'रॉकस्टार', 'ये जवानी है दीवानी', 'बर्फी' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले रणबीर हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिता के साथ रिलेशन की बात हो या रणबीर के अफेयर्स की, वह हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।
311
फिल्मों में आने से पहले भी रणबीर कपूर अपने लेड़ी लव को लेकर चर्चा में रहते थे। टीवी सीरियल " जस्ट मोहब्बत " में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने वाली अवंतिका मलिक (Avantika Malik) से उनकी अफेयर की खबर थी। कहा जाता हैं कि दोनों ने 5 साल तक एक - दूसरे को डेट किया था, लेकिन अवंतिका ने 2011 में आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान से शादी कर ली।
411
संजय लीला भंसाली की फिल्म "ब्लैक" में रणबीर और सोनम कपूर (Sonam Kapoor)ने बतौर असिटेंट डायरेक्टर काम किया था। उसी दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया, वो प्यार "सांवरिया" के शूटिंग के दौरान भी चलता रहा, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए।
511
फिल्म ''अनजाना अनजानी'' की शूटिंग के दौरान रणबीर और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के प्यार की चर्चाएं जोर शोर से चल रही थी। फिल्म के सेट पर काम करने वाले लोग भी अक्सर दोनों के रिलेशन को लेकर बातें करते थे, लेकिन फिल्म की असफलता ने उनके प्यार को भी असफल कर दिया और बाद में दोनों बस एक अच्छे दोस्त बने रहे और साथ में बर्फी फिल्म भी की ।
611
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक दीपिका और रणबीर कपूर की जोड़ी रही हैं। दोनों की लव स्टोरी साल 2008 में शुरू हुई थी। 2009 में इन दोनों ने यशराज फिल्म्स की "बचना ऐ हसीनो" में साथ काम भी किया था। दीपिका (Deepika Padukone)ने तो रणबीर के नाम टैटू भी बनवा लिया था। इस बीच रणबीर की लाइफ में सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ की एंट्री हुई और इस लव स्टोरी का अंत हो गया।
711
दीपिका के रहते हुए ही रणबीर का अफेयर कटरीना कैफ (katrina kaif) से शुरू हो गया। दोनों ने राजकुमार संतोषी की फिल्म "अजब प्रेम कि गज़ब कहानी" साथ में की थी। फिर इन दोनों का छुप छुप के मिलना जुलना शुरू हुआ। दोनों साथ में मुंबई में अलग फ्लैट में लिव-इन-रिलेशनशिप में साथ ही रहने लगे। 2015 में ये खबर आई की रणबीर कटरीना के साथ शादी करने वाले हैं, लेकिन जनवरी 2016 में अचानक रणबीर ने कटरीना को छोड़ दिया है।
811
"रॉकस्टार" में रणबीर के साथ काम करने वाली को - एक्टर नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) के साथ भी उनकी अफेयर की खबर थी। पर ये रोमांस बहुत दिनों तक चल नहीं पाया और जब रॉकस्टार रिलीज हुई तो उसके कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। हालाँकि दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं।
911
कटरीना से रिश्ता टूटने के बाद रणबीर का नाम अमीषा पटेल (Ameesha Patel) के साथ भी लिया जाता था। हालांकि इस खबर पर आज भी लोगों को भरोसा नहीं होता और इसे ज्यादातर लोग अफवाह ही मानते हैं।
1011
कटरीना से रिश्ता टूटने के बाद रणबीर के नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़े। कभी जैकलीन फर्नांडीज तो कभी नूरा फतेही, लेकिन जब एक बार रणबीर और माहिरा खान (Mahira Khan) को एक साथ स्मोक करते देखा गया, तो दोनों के बीच रिश्ता होने की खबर आई। इसके बाद एक अवार्ड समारोह में भी उनको साथ में देखा गया जिससे इस खबर को पुष्टि मिली।
1111
आजकल रणबीर इंडस्ट्री की नंबर वन हीरोइन आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के प्यार में पागल हैं। आलिया को रणबीर कि मां नीतू सिंह कपूर भी काफी पसंद करती हैं। खबरों की माने तो रणबीर और आलिया की इस साल दिसंबर में शादी करने वाले थे, लेकिन ऋषि कपूर की मौत के बाद शायद ये शादी इस साल ना हो। पर दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा हैं।