तो क्या पत्नी दीपिका के साथ अब इस आलीशान बंगले में शिफ्ट होंगे रणवीर सिंह, यहां खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी

Published : Sep 14, 2021, 02:42 PM IST

मुंबई। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्द ही पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगे। इसमें दीपिका ऑनस्क्रीन भी रणवीर की वाइफ का रोल ही निभा रही हैं। वैसे, रियल लाइफ में भी ये कपल हमेशा लाइमलाइट में बना रहता है। दोनों अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। कभी रणवीर ब्रांड न्यू कार खरीदते हैं तो कभी प्रॉपर्टी। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि रणवीर और दीपिका ने एक नया घर खरीदा है। ये घर मुंबई से कुछ दूरी पर समंदर किनारे अलीबाग में है। 

PREV
18
तो क्या पत्नी दीपिका के साथ अब इस आलीशान बंगले में शिफ्ट होंगे रणवीर सिंह, यहां खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी

एक न्यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक, रणवीर और दीपिका ने अलीबाग में एक शानदार हॉलिडे होम खरीदा है। इस वीकेंड पर दोनों अलीबाग पहुंचे थे। यहां दोनों ने मिलकर रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रॉपर्टी से जुड़े पेपर वर्क को कम्प्लीट किया और इसके बाद उनकी ये डील फाइनल हो चुकी है। 

28

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रणवीर और दीपिका की इस नई प्रॉपर्टी में दो बंगलों के अलावा एक नारियल व एक सुपारी का बगीचा भी है। इस प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों में है। यानी दीपिका-रणवीर अब वेकेशन पर पार्टी एन्जॉय करने के लिए अपने इस आलीशान बंगले का इस्तेमाल करेंगे। 

38

रणवीर और दीपिका दोनों ही रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट करते हैं। पिछले महीने दीपिका पादुकोण ने अपने होमटाउन बेंगलुरू में एक एक्सपेंसिव सर्विस अपार्टमेंट खरीदा है। एक्ट्रेस ने ये अपार्टमेंट एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में बुक किया है।

48

दीपिका और रणवीर ने नवंबर, 2018 में शादी की। इसके बाद से ही कपल मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित एक आलीशान 4BHK फ्लैट में रहता है। इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रूपए है। इस घर का एरिया 2776 स्क्वायर फीट है। दीपिका ने इस फ्लैट को 2010 में खरीदा था।

58

रणवीर सिंह लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करीब 30 मिलियन डॉलर यानी (224 करोड़ रुपए) की प्रॉपर्टी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह का गोवा में एक बंगला है, जिसकी कीमत 9 करोड़ रुपए हैं। इसके अलावा गोरेगांव, मुंबई में उनका एक फ्लैट है, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है। 

68

रणवीर को लग्जरी कारों का भी शौक है। रणवीर के पास कई बेहतरीन मॉडल्स की कारें हैं। उनके पास Aston Martin Rapide (3.29 करोड़ रुपए), लैंड रोवर रेंज रोवर वोग (2.05 करोड़ रुपए), जगुआर एक्सजेएल (1.07 करोड़ रुपए), टोयेटा लैंड क्रूज परडो (1.04 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंच जीलेएस (83 लाख रुपए), मर्सिडीज बेंच ई क्लास (70 लाख रुपए), ऑडी क्यू 5 (59.78 लाख रुपए), Maruti Ciaz (10.97 लाख रुपए) जैसी कारें हैं।

78

रणवीर सिंह ने 11 साल के फिल्मी करियर में महज 13 फिल्मों में काम किया है। लेकिन शान-ओ-शौकत के मामले में वो किसी ए-लिस्टर बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर जल्द ही फिल्म सर्कस, जयेशभाई जोरदार और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। 

88

वहीं, उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की बात करें तो वो फिल्मों के अलावा अपने क्लोदिंग ब्रांड ऑल अबाउट यू से अच्छी कमाई करती हैं। ये एक ऑनलाइन क्लोदिंग स्टोर है जिसे दीपिका ने 2015 में मिंत्रा के साथ मिलकर शुरू किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही महाभारत, पठान और फाइटर जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। 

Recommended Stories