Published : Nov 30, 2021, 12:25 PM ISTUpdated : Nov 30, 2021, 12:39 PM IST
मुंबई। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म '83' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। करीब 3 मिनट 49 सेकेंड के इस ट्रेलर में आप क्रिकेट की दुनिया में 1983 के उस दौर में चले जाते हैं, जब भारत ने अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था। इस दौरान कैसे टीम इंडिया का हर एक प्लेयर आउट होता जा रहा था और फिर पूरी टीम कपिल देव (Kapil Dev) से उम्मीद लगाकर बैठी थी। बता दें कि फिल्म में कपिल देव का रोल रणवीर सिंह निभा रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी रोमी देव (Romi Dev) के किरदार में रणवीर की वाइफ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैं। 83 में टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों का रोल कौन निभा रहा है, जानते हैं इस पैकेज में।
कृष्णमाचारी श्रीकांत
एक्टर : जीवा
फिल्म '83' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। इसके साथ ही इसे 3डी में भी रिलीज किया जाएगा।
214
रवि शास्त्री
एक्टर : धैर्य करवा
देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मानी जा रही '83' को 10 अप्रैल 2020 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होना था। लेकिन कोरोना के चलते लगातार इसकी डेट टलती रही।
314
दिलीप वेंगसरकर
एक्टर : आदिनाथ कोठारे
बता दें कि फिल्म 83 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद पहली ऑनस्क्रीन मूवी है, जिसमें रणवीर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। जबकि दीपिका उनकी पत्नी रोमी भाटिया के तौर पर नजर आएंगी।
414
विकेटकीपर सैयद किरमानी
एक्टर : साहिल खट्टर
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत की कहानी पर आधारित है। उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव थे। रणवीर सिंह की इस मूवी से वर्ल्ड कप की यादें ताजा हो जाएंगी।
514
गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू
एक्टर : एमी विर्क
इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे भारतीय खिलाड़ी विदेशी धरती पर अपने देश का सिर ऊंचा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। साथ ही आखिर में दिखाया गया है कि कैसे जब इंडिया की टीम क्रिकेट के मैदान में जीत हासिल करती है तो देशभर में दिवाली मनाई जाती है।
614
कीर्ति आजाद
एक्टर : दिनकर शर्मा
इस फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा है, ‘अंडरडॉग्स की सच्ची स्टोरी, जो आप सोच भी नहीं पाएंगे।’ वहीं, फैंस भी 83 के ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं।
714
यशपाल शर्मा
एक्टर : जतिन सरना
फिल्म की कहानी 1983 के उस ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है, जिसमें कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर पहला वर्ल्ड कप जीता था।
814
मदनलाल
एक्टर : हार्डी संधू
इस फिल्म में सिंगर हार्डी संधू मदल लाल का रोल प्ले कर रहे हैं और इन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- मैं बहुत खुश हूं कि यह फिल्म अब जल्द ही आप सभी के सामने आने वाली है। इस फिल्म के लिए हम सभी 2 साल से इंतज़ार कर रहे हैं।
914
सुनील गावस्कर
एक्टर : ताहिर राज भसीन
फिल्म के एक सीन में टीम के सभी लोग कपिल देव यानी रणवीर सिंह से कहते हैं, 'हम यहां 1983 में वेस्ट इंडीज में हैं और कैप्टन कहता है कि हम जीतेंगे। हमें लगा कैप्टन पागल हो गया है।'
1014
संदीप पाटिल
एक्टर : चिराग पाटिल
83 फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान के मुताबिक, जब इंडिया यह मैच जीतती तब रणवीर सिंह इंडियन टीम को गाइड कर रहे होते हैं। इन्होंने बताया कि शूट के दौरान रणवीर सच में इंडिया के लिए वर्ल्ड कप ले आते हैं और फाइनल शॉट में सीन कट होने के बाद एक दम टूट कर रोते हैं।
1114
मोहिंदर अमरनाथ
एक्टर : साकिब सलीम
बता दें कि 83 वो दौर था, जब भारतीय क्रिकेट टीम का दुनिया में उतना नाम नहीं था। इसके बाद फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दो बार के चैम्पियन और उस वक्त की सबसे मजबूत टीम रही वेस्टइंडीज को शिकस्त दी थी।
1214
सुनील वाल्सन
एक्टर : आर बद्री
फिल्म में अपने रोल के बारे में दीपिका पादुकोण ने कहा था- खेल के इतिहास से सबसे प्रतिष्ठित क्षणों में से एक फिल्म में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा निभाना सम्मान की बात है। एक पति के पेशेवर और व्यक्तिगत आकांक्षाओं की सफलता में पत्नी कितनी अहम भूमिका निभाती है ये मैंने मेरी मां से सीखा है।
1314
रोजर बिन्नी
एक्टर : निशांत दहिया
फिल्म ‘83’ का हिस्सा न सिर्फ कपिल देव बल्कि उनकी बेटी आमिया भी हैं। आमिया इस फिल्म के जरिए डायरेक्शन में डेब्यू कर रही हैं। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की असिसटेंट डायरेक्टर अमिया देव हैं। पढ़ाई के चलते आमिया लाइमलाइट से दूर रहती थीं।
1414
पीआर मानसिंह
एक्टर : पंकज त्रिपाठी
बता दें कि यह फिल्म लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में 5 दिन के लिए शूट की गई है। रणवीर इससे पहले सूर्यवंशी फिल्म में नजर आ चुके हैं। रणवीर अब जल्द ही फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आएंगे।