रणवीर सिंह की 8 लग्जरी कारें, कोई 3.10 करोड़ तो कोई 3.29 करोड़ की

Published : Jul 06, 2022, 09:41 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  37 साल के हो गए हैं। 6 जुलाई 1985 को जन्मे रणवीर सिंह आज बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में से एक हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया है। रणवीर ने एक बातचीत में बताया था कि 2011 में वे आर्थिक तंगी में आ गए थे। हालांकि, आज की तारीख में वे लग्जरी लाइफ जीते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास तकरीबन 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। उनकी लग्जरी कारों का कलेक्शन देखकर कोई भी हैरान हो सकता है। नीचे की स्लाइड्स में हम आपको रणवीर की 8 कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 12 लाख से लेकर 3.29 करोड़ रुपए तक है...

PREV
18
रणवीर सिंह की 8 लग्जरी कारें, कोई 3.10 करोड़ तो कोई 3.29 करोड़ की

रणवीर सिंह ऑरेंज कलर की लैम्बोगिनी यूरस के मालिक है, जिसकी  भारत में कीमत तकरीबन 3.1 करोड़ रुपए बताई जाती है। 305 किमी. प्रति घंटे की टॉप स्पीड वाली इस कार को 100 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने में महज 3.6 सेकंड का समय लगता है।

28

रणवीर को मुंबई की सड़कों पर अक्सर एस्टन मार्टिन कंपनी की रैपाइड एस की सवारी करते देखा जाता है। 5.2 सेकंड में 0-100 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने वाली इस कार की टॉप स्पीड 296 किमी. प्रति घंटा होती है। भारत में इस कार की कीमत लगभग 3.29 करोड़ रुपए है। 

38

रणवीर सिंह के पास मर्सिडीज बेंज GLS 350d भी है, जिसकी कीमत तकरीबन 85.66 लाख रुपए बताई जाती है। 4.1 सेकंड में 0-100 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने वाली इस कार की टॉप स्पीड 222 किमी. प्रति घंटा बताई जाती है।

48

रणवीर सिंह ने अपने 36वें जन्मदिन पर मर्सिडीज मेबैक GLS600 कार खरीदी थी, जिसकी कीमत 2.80 करोड़ रुपए बताई जाती है। 250 किमी. प्रति घंटा की टॉप स्पीड वाली इस कार को 0-100 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 4.9 सेकंड का समय लगता है।

58

रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह के पास लैंड रोवर रेंज रोवर वोग कार भी है, जिसकी कीमत लगभग 2.26 करोड़ रुपए है। यह कार 6.5 सेकंड में 225 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 225 किमी. प्रति घंटा है।

68

रणवीर सिंह के गैरेज में ऑडी Q5 भी मौजूद है। इस कार की कीमत 59.88 लाख रुपए बताई जाती है। 6.3 सेकंड में 0-100 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने वाली इस कार की टॉप स्पीड 237 किमी. प्रति घंटा है। 

78

रणवीर की लग्जरी कारों की कतार में जैगुआर एक्सजे एल शामिल है। इस कार की कीमत लगभग 99.56 लाख रुपए से 1.97 करोड़ रुपए तक जाती है। कार की टॉप स्पीड 250 किमी. प्रति घंटा है। 0-100 किमी. प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने में इस कार को 6.2 सेकंड का समय लगता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories