Published : Oct 26, 2020, 01:20 PM ISTUpdated : Oct 28, 2020, 10:01 AM IST
मुंबई. रवीना टंडन (raveena tandon) 46 साल की हो गई है। उनका जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली रवीना अपने लव अफेयर्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। हालांकि, उन्हें प्यार में धोखा ही मिला। उनका नाम अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक से जुड़ा। कहा जाता है कि अक्षय के साथ तो उनकी सगाई तक हो गई थी, लेकिन बात शादी तक पहुंचे इससे पहले ही अक्षय की असलियत सामने आ गई और दोनों का रिश्ता टूट गया। बता दें कि अक्षय रवीना के साथ ही शिल्पा शेट्टी को भी डेट कर रहे थे। खैर, प्यार में धोखे के बाद रवीना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की। उनका मुंबई के बांद्रा इलाके में एक शानदार बंगला है, जिसे 'नीलया' नाम से जाना जाता है। रवीना के बर्थडे के मौके पर आज आपको उनके बंगले की इनसाइड फोटोज दिखाने जा रहे हैं।
अपने घर के बारे में रवीना बताती हैं- मैं अपने बंगले में फ्यूजन चाहती थी। मुझे केरल में बने घर बेहद पसंद हैं और वहीं से प्रेरणा लेते हुए मेरा यह घर डिजाइन हुआ है।
210
सपनों के इस घर को सजाने के लिए ज्यादातर चीजें रवीना ने खुद ही चुनी हैं।
310
प्रकृति के करीब रहने के लिए रवीना ने अपने आशियाने को डिजाइन करवाया है।
410
उनके इस सी-फेसिंग शानदार बंगले का नाम नीलय है।
510
रवीना का बंगला बहुत भव्य है। बंगले को देखकर साफ लगता है कि उनकी पसंद बहुत क्लासिक है।
610
रवीना ने अपने बंगले को काले, लाल और ग्रे पत्थरों से सजाया गया है।
710
बंगले में एक मंदिर भी है। इसे बनवाते वक्त वास्तु का भी पूरा ध्यान रखा गया है। मंदिर को इस तरह बनवाया है कि सूरज की रोशनी वहां पूरे समय आती है।
810
रवीना का घर समंदर किनारे हैं। उनके घर के आस-पास हरियाली बहुत है और उन्हें अपने घर के गलियारे चिड़ियों की आवाज बहुत पसंद है ।
910
रवीना ने अपने घर के फर्नीचर और पर्दों के रंग का कॉम्बिनेशन बहुत खूबसूरती से चुना है।
1010
उनके लिविंग रूम में नेचुअल लाइट आती है। यह रूम बहुत हवादार और खुला है।