मुंबई. रवीना टंडन (raveena tandon) 46 साल की हो गई है। उनका जन्म 26 अक्टूबर 1974 को मुंबई में हुआ था। कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली रवीना अपने लव अफेयर्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही। हालांकि, उन्हें प्यार में धोखा ही मिला। उनका नाम अक्षय कुमार से लेकर अजय देवगन तक से जुड़ा। कहा जाता है कि अक्षय के साथ तो उनकी सगाई तक हो गई थी, लेकिन बात शादी तक पहुंचे इससे पहले ही अक्षय की असलियत सामने आ गई और दोनों का रिश्ता टूट गया। बता दें कि अक्षय रवीना के साथ ही शिल्पा शेट्टी को भी डेट कर रहे थे। खैर, प्यार में धोखे के बाद रवीना ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की। उनका मुंबई के बांद्रा इलाके में एक शानदार बंगला है, जिसे 'नीलया' नाम से जाना जाता है। रवीना के बर्थडे के मौके पर आज आपको उनके बंगले की इनसाइड फोटोज दिखाने जा रहे हैं।