बिन ब्याही मां की संतान हैं रेखा, किंग ऑफ रोमांस ने नहीं की पुष्पावल्ली से शादी, देखें रियल लाइफ की ट्रेजेडी

Published : Oct 10, 2022, 08:00 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Rekha is the child of unmarried mother : रेखा फिल्मों से भले ही दूर हैं लेकिन वे हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। आज यानि 10 अक्टूबर को वे अपना जन्मदिन मना रही है, 1954 में जन्मी रेखा आज भी फिट दिखती हैं। जितने बसंत उन्होंने देखें उतने में तो लोग लाठी टेककर चलने लगते हैं, पर रेखा की खूबसूरती और फिटनेस आज भी बरकरार है। उन्हें देखकर तो कई बार  नई हीरोइनें भी शर्मा जाती हैं। रेखा ऊपर से तो खुश दिखती हैं, लेकिन एक बिन ब्याही मां  की बेटी के अंदर टीस भी भरी हुई है।

PREV
18
बिन ब्याही मां की संतान हैं रेखा, किंग ऑफ रोमांस ने नहीं की पुष्पावल्ली से शादी, देखें रियल लाइफ की ट्रेजेडी

रेखा, साउथ के सुपरस्टार  जैमिनी गणेशन और पुष्वावल्ली की संतान हैं, हालांकि उनके पिता रामासामी गणेशन (Ramaswamy Ganesan) ने उनकी मां से कभी शादी नहीं कि, इस वजह से रेखा को बिन ब्याही मां की संतान कहा जाता है। 

28

जेमिनी गणेशन को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में किंग ऑफ रोमांस कहा जाता था। उनके चार- चार महिलाओं से रिलेशन थे, इसमें एक रेखा की मां पुष्वावल्ली भी थीं।

38

दरअसल जेमिनी  बेहद हैंडसम लुक के पुरूष थे, इसी वजह से तमिल मूवी मिस मालिनी में उन्हें रोल मिल गया था, 1947 में  रिलीज हुई इस मूवी  में  उस जमाने की सुपरस्टार पुष्पावल्ली के साथ नजर आए थे। 

48

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जेमिनी और पुष्पावल्ली करीब आ गए थे। वहीं इससे पहले ही जेमिनी की की शादी हो चुकी थी। वहीं दोनों के बीच प्यार पनपता रहा, इस दौरान पुष्पावल्ली ने गणेशन की बेटी रेखा को जन्म दिया था। 
 

58

रेखा के जन्बाम लेने के बावजूद  गणेशन ने पुष्पावल्ली से शादी नहीं की, वहीं बिन ब्याही मां ने अपनी बेहद खूबसूरत बेटी का नाम भानुरेखा रखा था। 

68

रेखा का वास्तिवक नाम भानुरेखा गणेशन है, हालांकि उन्होंने कभी पिता के सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया, वहीं जेमिनी गणेशन ने भी कभी रेखा को अपनी बेटी की तरह नहीं माना था। 

78

जेमिनी गणेशन ने रेखा को कभी नहीं अपनाया, ना ही अपना नाम दिया । गणेशन ने रेखा की मां से किसी तरह की कोई शादी भी नहीं की। इस बात का उल्लेख रेखा की बायोग्राफी रेखा द अनटोल्ड स्टोरी में किया गया है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories