हाथ में कैंची लिए बेटे के पीछे दौड़े सैफ, पापा को देख कुछ ऐसा था तैमूर का रिएक्शन

मुंबई। कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन की सीमा बढ़ा दी गई है। तीसरे चरण में अब 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। ऐसे में सभी बॉलीवुड स्टार्स अपने-अपने घरों में कैद हैं। इसी बीच, सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें सैफ अली खान हाथ में कैंची लिए बेटे तैमूर के पीछे नजर आ रहे हैं। दरअसल, सैफ बेटे के बढ़े हुए बाल काटना चाह रहे थे, लेकिन पापा को देख तैमूर का रिएक्शन ऐसा था मानो वो अब भी बाल नहीं कटाना चाह रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : May 2, 2020 2:01 PM IST / Updated: May 03 2020, 02:33 PM IST

18
हाथ में कैंची लिए बेटे के पीछे दौड़े सैफ, पापा को देख कुछ ऐसा था तैमूर का रिएक्शन

सैफ और तैमूर की फोटो देख सोशल मीडिया पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- ये तो सबसे सुरक्षित बार्बर हैं। वहीं एक और शख्स ने कहा- यार छोड़ दो बेचारे बच्चे को अकेला। 

28

एक और शख्स ने कमेंट किया, दुनिया का सबसे क्यूट कस्टमर और सबसे हॉट बार्बर। वहीं कुछ लोगों ने दिल का इमोजी बनाते हुए बाप-बेटे की इस फोटो को बेहद क्यूट बताया। 

38

कुछ समय पहले सैफ ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने तैमूर का जिक्र किया था। सैफ ने बताया था कि किस तरह से जब करीना कपूर तैमूर की कोई ऐसी फोटो लगा देती हैं, जो वो नहीं चाहते तो चिल्लाने लगते हैं।

48

इंटरव्यू के दौरान जब सैफ से पूछा गया कि वो तैमूर की किस तरह की फोटोज करीना से पोस्ट कराना चाहते हैं। तो इस पर सैफ ने कहा कि वो चाहते हैं कि किताबें पढ़ते हुए तैमूर की फोटोज पोस्ट करने की जगह अगर करीना उनकी समुद्र किनारे 6 पैक्स ऐब्स दिखाते हुए फोटोज शेयर करेंगी तो उन्हें बहुत खुशी होगी।

58

एक बार और सैफ ने करीना को लेकर कहा था कि वो तैमूर को बिगाड़ रही हैं। तैमूर स्कूल जाने से मना करता है और जिद्द करता है तो करीना उसे डांटने भी नहीं देती है।

68

करीना तैमूर को बहुत प्यार करती हैं और वो उसे एक पल के लिए भी अकेले नहीं छोड़ती हैं। वो अक्सर तैमूर को घुमाने अपने साथ फिल्म के सेट पर भी ले जाया करती हैं।

78

बता दें कि तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को हुआ था। जन्म के बाद से ही तैमूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड बने हुए हैं। 
 

88

पापा सैफ अली खान की गोद में तैमूर।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos