मुंबई। बॉलीवुड के सुल्तान यानी सलमान खान (Salman Khan) की अपने पापा सलीम खान से अच्छी दोस्ती है। सलीम खान उनके पिता कम और मित्र ज्यादा हैं। सलीम खान एक बिंदास पिता हैं और उन्होंने अपने बच्चों को पूरी आजादी दे रखी है। यही वजह है कि सलमान खान का कोई भी रिलेशनशिप उनके परिवार व पिता से छुप नहीं पाया है। सलीम खान सिर्फ सलमान ही नहीं, बल्कि सभी बच्चों से बेहद फ्रैंक हैं। यही वजह है कि उनके घर में सभी ने अपनी मर्जी से शादी की, फिर चाहे अरबाज-सोहैल हों, या उनकी बेटियां अलविरा और अर्पिता। सलमान का तो कई एक्ट्रेसेस के साथ अफेयर भी रह चुका है। इनमें संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय तक कई हीरोइनें शामिल हैं।
सलीम खान ने ‘सिनेब्लिट्ज’ मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उनसे सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप के बारे में पूछा गया था। इस दौरान सलीम खान ने कहा था- अब उन दोनों को अकेला छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वो बड़े हो गए हैं। अगर उनके रिश्ते में मजबूती है तो दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं है जो कि उन्हें अलग कर सकती हो।
210
इतना ही नहीं, ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान के वायलेंट बिहेवियर पर सलीम खान ने कहा था- ऐश्वर्या किसी मजबूरी में सलमान के साथ नहीं हैं। वो अगर उनके साथ घूम रही हैं, तो इसकी वजह ये है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। क्यों हम लोग हमेशा दोष एक ही इंसान को देते रहते हैं।
310
इसी इंटरव्यू में जब सलीम खान से सलमान खान की पहले वाली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और सोमी अली के बारे में पूछा गया तो इस पर सलीम खान ने कहा था- अगर रिश्ता मजबूत नहीं हो तो दो लोगों का अलग होना लिखा होता है। सलमान और संगीता बिजलानी का रिश्ता टूट चुका है, हालांकि दोनों का रिश्ता 7 साल तक चला, लेकिन इसमें वो मजबूती नहीं थी। सोमी के साथ भी उनका रिश्ता कमजोर था, जो आगे नहीं टिक सका।
410
वहीं सलमान ने भी सिनेब्लिट्ज को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने पापा सलीम के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की थी। सलमान के मुताबिक, मैं जब बच्चा था, तब से लेकर अब तक हमारे बीच कुछ नहीं बदला है। मुझे उनके साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला है, क्योंकि वह उस समय काम कर रहे थे। मैं जब बड़ा हो रहा था, तो कई बुरे दौर देखे हैं। इंडस्ट्री में अचानक ही मुझे काम मिलना बंद हो गया था। लेकिन पापा ने कभी कोई कमी महसूस नहीं होने दी। मेरे पापा मेरे लिए एक दोस्त की तरह हैं।
510
बता दें कि ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय ने एक नहीं बल्कि कई इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि सलमान अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे। इतना ही नहीं, फोन पर भी उनका बर्ताव बेहद अजीब होता था। मेरा किसी के साथ अफेयर है इस बात को लेकर उन्होंने कई बार मुझ पर हाथ उठाया।
610
वहीं, ऐश के आरोपों को झुठलाते हुए सलमान ने कहा था- 'मैंने उनके साथ कभी भी किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की। हालांकि, सलमान ने ये जरूर कहा था कि एक बार आधी रात को ऐश्वर्या के घर के बाहर उन्होंने जमकर हंगामा किया था।
710
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान एक समय ऐश्वर्या के प्यार में पागल थे। वो हर हाल में उनसे शादी करना चाहते थे और यहां तक कि उन्होंने ऐश्वर्या से पूछा भी था। लेकिन ये वो वक्त था, जब ऐश्वर्या अपने करियर के पीक पर थीं और जल्दबाजी में घर बसाना नहीं चाहती थीं।
810
सलमान, ऐश्वर्या के जवाब से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। नवंबर, 2001 में एक रात सलमान ऐश्वर्या राय के अपार्टमेंट पहुंचे और आधी रात को जोर-जोर से उनके घर का दरवाजा पीटने लगे। ऐश्वर्या का अपार्टमेंट 17वीं मंजिल पर था।
910
चश्मीदीदों के मुताबिक, सलमान अपनी बात मनवाना चाहते थे, लेकिन जब ऐश्वर्या ने उनकी मांग मानने से इनकार कर दिया तो सलमान ने धमकी दी कि वो यहीं से कूद जाएंगे। सलमान सुबह 3 बजे तक ऐश्वर्या के घर का दरवाजा पीटते रहे और उनके हाथों से खून बहने लगा था। ऐसे में ऐश्वर्या के पास दरवाजा खोलने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं था।
1010
दरअसल, सलमान ने ये सब इसलिए किया था क्योंकि वे चाहते थे कि ऐश उनसे शादी का वादा करें। बाद में सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे ऐश को खोना नहीं चाहते थे और इसी डर की वजह से वे इतने वायलेंट हो जाते थे। कई महीनों तक सलमान और ऐश्वर्या ने उस रात हुए हंगामे को लेकर चुप्पी साधे रखी। करीब 4 महीने बाद सलमान सामने आए और कबूल किया कि उस रात उन्होंने ऐश्वर्या के घर के बाहर हंगामा किया था, लेकिन मीडिया ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया।