मुंबई। 90 के दशक की दो मशहूर फिल्मों 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) और 'हम आपके हैं कौन' (Hum Aapke Hain Kaun) में सलमान खान (Salman Khan) के साथ काम कर चुके एक्टर लक्ष्मीकांत बर्डे (Laxmikant Berde) की 16 दिसंबर को 17वीं डेथ एनिवर्सरी है। 2004 में आज ही के दिन वो इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। लक्ष्मीकांत बर्डे ने 1989 में बॉलीवुड डेब्यू किया था। लक्ष्मीकांत को उनके डिफरेंट कॉमिक अंदाज के लिए जाना जाता था। बता दें कि चॉल में पले-बढ़े लक्ष्मीकांत ने दो शादियां की थीं। वो अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही उससे अलग रहने लगे थे। बता दें कि 2004 में किडनी फेल होने की वजह से उनका निधन हो गया था। लक्ष्मीकांत बर्डे ने कीं दो शादियां..
लक्ष्मीकांत बर्डे ने पहली शादी रूही नाम की लड़की से की थी। कुछ समय के बाद बिना तलाक लिए ही दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद वो एक्ट्रेस प्रिया अरुण को डेट करने लगे और 1998 में रूही को बिन बताए प्रिया से शादी कर ली। प्रिया अरुण कई फिल्मों में लक्ष्मीकांत के साथ काम कर चुकी हैं।
27
लक्ष्मीकांत ने अपनी दूसरी शादी के बारे में कभी किसी को नहीं बताया था। प्रिया अरुण से उनके दो बच्चे स्वानंदी और अभिनय हुए। बाद में लक्ष्मीकांत ने 'अभिनय आर्ट्स' के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया था।
37
लक्ष्मीकांत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वो मिडल क्लास फैमिली में जन्मे थे और चॉल में पले-बढ़े थे। स्कूल में भी वो ड्रामा में पार्टिसिपेट करते रहते थे। साथ ही चॉल में होने वाले गणेश उत्सव के दौरान भी एक्टिंग किया करते थे।
47
एक्टिंग में करियर बनाने के लिए लक्ष्मीकांत मुंबई मराठी साथिया संघ प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ गए थे। इससे जुड़ने के बाद उन्हें मराठी फिल्मों में साइड रोल मिलने लगे। कुछ समय तक लक्ष्मीकांत ने मराठी फिल्मों में साइड रोल किए।
57
लक्ष्मीकांत को बाद में एक मराठी फिल्म 'तूर तूर' में काम मिला। जिसमें वो बतौर लीड दिखे। 'तूर तूर' के सुपरहिट होने के बाद उन्हें काम मिलने लगा। देखते ही देखते वो मराठी फिल्मों के कॉमेडी किंग बन गए। लक्ष्मीकांत ने 1989 में फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।
67
लक्ष्मीकांत बर्डे आखिरी बार जुलाई, 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार और श्रीदेवी ने भी काम किया था। लक्ष्मीकांत ने फिल्म में इंस्पेक्टर प्रकाश का रोल निभाया था।
77
लक्ष्मीकांत बर्डे ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। इनमें मेरी बीवी का जवाब नहीं, इंसान, हम तुम्हारे हैं सनम, प्यार दीवाना होता है, हैलो गर्ल्स, उलझन, छुपा रुस्तम, बेटी नंबर वन, पापा द ग्रेट, राजाजी, जानम समझा करो, दिल क्या करे, जमीर, हमेशा, कहर, चाहत, मासूम, हथकड़ी , दि जेंटलमैन, क्रिमिनल, सैनिक, अनाड़ी, संग्राम, दिल का क्या कसूर, साजन, प्रतिकार और त्रिनेत्र जैसी कई फिल्में शामिल हैं।