एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए नया साल यानी 2023 खास होने वाला है। नए साल में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गजों की फिल्में रिलीज होगी। इनमें से कुछ फिल्में बिग बजट की होगी तो कुछ लो। वहीं, नए साल में फैन्स को सिल्वर स्क्रीन पर ऐसी जोड़ियां भी रोमांस करती दिखेंगी, जिन्होंने पहले कभी साथ काम नहीं किया। मसलन सलमान खान (Salman Khan) फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ नजर आएंगे तो साउथ स्टार प्रभास (Prabhas) कृति सेनन (Kriti Sanon) संग फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) में रोमांस करते दिखाई देंगे। इसी तरह और भी कई नई जोड़ियां दर्शकों को मनोरंजन करती दिखेंगी। आज आपको इस पैकेज में बॉलीवुड की उन जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो फर्स्ट टाइम किसी फिल्म में साथ काम करतीं नजर आएंगी, पढ़ें नीचे...
नए साल 2023 में वैसे तो कई सुपरस्टार्स की फिल्में रिलीज हो रही है। इनमें सलमान खान और शाहरुख खान ऐसे स्टार्स है, जिनकी फिल्मों की रिलीज का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे है। सलमान की दो फिल्में टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान रिलीज होगी। किसी का भाई किसी की जान में वह खुद से उम्र में आधी पूजा हेगड़े संग इश्क फरमाते नजर आएंगे। दोनों ही फिल्म 2023 में रिलीज होगी।
210
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार फिल्म फाइटर में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।
310
अक्षय कुमार साउथ फिल्म सुरारि पोटरु के रिमेक काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वह खुद से आधी उम्र की एक्ट्रेस राधिका मदान के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। सुधा कोंगरा प्रसाद की यह फिल्म 8 जून को रिलीज हो रही है। अक्षय-राधिका पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।
410
शाहरुख खान की नए साल में 2-3 फिल्में रिलीज हो रही है। वह राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में पहली बार तापसी पन्नू के साथ रोमांस करते नजर आएंगे, जो उम्र में उनसे करीब- करीब आधी है। वहीं, वहीं, शाहरुख साउथ डायरेक्टर एटली की फिल्म जवान में पहली बार नयनतारा के साथ नजर आएंगे।
510
वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पहली बार फिल्म बवाल में साथ काम करते नजर आएंगे। डायरेक्टर नितेश तिवारी की यह फिल्म अप्रैल 2023 में रिलीज होगी।
610
आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे पहली बार फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल में नजर आएंगे। डायरेक्टर राज शांडिल्य की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
710
सारा अली खान और विक्की कौशल की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी। लक्ष्मण उटेकर की फिल्म में दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म का नाम अभी रिवील नहीं किया किया गया है।
810
प्रभास और कृति सेनन मैथलॉजिकल ड्रामा आदिपुरुष में पहली बार साथ नजर आएंगे। रामायण पर बेस्ड इस फिल्म में दोनों राम-सीता के रोल प्ले कर रहे हैं। ओम राउत की यह फिल्म जून 2023 को रिलीज होगी।
910
रकुल प्रीत सिंह पहली बार अर्जुन कपूर के साथ काम करने जा रही है। दोनों फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में नजर आएंगे। मुदस्सर अजीज की यह कॉमेडी फिल्म 2023 में रिलीज होगी।
1010
रणबीर कपूर की जोड़ी पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगी। दोनों फिल्म एनिमल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।