Senior Citizen Day: इन 10 एक्टर्स ने दर्दनाक तरीके से गुजारे आखिरी दिन, कइयों के पास नहीं थे इलाज तक के पैसे

मुंबई। आज (21 अगस्त) सीनियर सिटीजन डे (Senior Citizen Day) है। सीनियर सिटीजन डे मतलब बुजुर्गों के लिए एक खास दिन। इसकी शुरुवात अमेरिका में हुई थी और अभी अमेरिका के ही ज्यादातर देशों में इसे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य बुजुर्ग (senior citizen) को सम्मान देना है। इस दिन उन्हें स्पेशल फील कराने के साथ ही उनके द्वारा किए गए कामों को भी याद किया जाता है। वैसे, बॉलीवुड की बात करें तो यहां भी कई सीनियर एक्टर्स रहे हैं, जिनके काम को आज भी याद किया जाता है। भले ही वो अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोगों के जेहन में हैं। हालांकि, इन्हीं में से कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं, जिनका आखरी वक्त बेहद तंगहाली में गुजरा। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसे ही एक्टर्स के बारे में। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 21, 2021 6:14 AM IST / Updated: Aug 21 2021, 12:09 PM IST

110
Senior Citizen Day: इन 10 एक्टर्स ने दर्दनाक तरीके से गुजारे आखिरी दिन, कइयों के पास नहीं थे इलाज तक के पैसे

मीना कुमारी :
निधन : 31 मार्च 1972

ट्रेजडी क्वीन के नाम से मशहूर हुईं मीना कुमार उर्फ महजबीन ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। हालांकि, मीना कुमारी का आखिरी समय काफी मुश्किलों से गुजरा। पाकीजा फिल्म रिलीज होने के तीन हफ्ते बाद वो बीमार पड़ गई थीं। उनका अस्पताल में लंबा इलाज चला, जहां वो कोमा में चली गई थीं। कोमा में जाने के महज दो दिन बाद 31 मार्च 1972 को एक्ट्रेस का निधन हो गया। 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुकीं मीना कुमारी के पास इलाज तक के पैसे नहीं बचे थे। 

210

एके हंगल :
निधन : 26 अगस्त 2012

'शोले' और 'बावर्ची' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके एके हंगल का 98 साल की उम्र में 26 अगस्त 2012 को निधन हो गया था। जिंदगी के आखिरी दिन एके हंगल ने बेहद तंगहाली और किराए के एक टूटे-फूटे घर में गुजारे थे। हालांकि बावजूद इसके उन्होंने खुद को ही इसका जिम्मेदार माना था। उनका कहना था कि तमाम जिंदगी उन्होंने खुद के लिए कुछ भी नहीं सहेजा। उनका मानना था कि जो मदद करना चाहे वो करे, लेकिन वो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाएंगे।

310

गीता कपूर :
निधन :  26 मई, 2018

'पाकीजा' (1972) जैसी सुपरहिट फिल्म की एक्ट्रेस गीता कपूर का निधन 26 मई, 2018 को हुआ था। गीता का अंतिम बेहद मुश्किलों में बीता और उनके अपने बच्चों ने ही उन पर ध्यान नहीं दिया। गीता का कोरियोग्राफर बेटा उन्हें अस्पताल में छोड़कर भाग गया था। अशोक पंडित और दूसरे बॉलीवुड सेलेब्स ने गीता के इलाज का खर्च उठाया था। तंगहाली में ही गीता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

410

भगवान दादा :
निधन : 4 फरवरी, 2002 

भगवान दादा फिल्म 'अलबेला' (1951) के गीत 'शोला जो भड़के' के लिए काफी मशहूर रहे। भगवान दादा का शुरू से ही एक्टिंग में रुझान था। मूक सिनेमा के दौर में उन्होंने फिल्म 'क्रिमिनल' से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, कभी स्टार्स से अपने इशारों पर काम कराने वाले भगवान दादा का करियर एक बार जो फिसला तो फिर गिरता ही गया। उन्हें रोजीरोटी के लिए चरित्र भूमिकाएं तक करनी पड़ी। एक समय जुहू बीच के ठीक सामने उनका 25 कमरों वाला बंगला था। उनके पास सात गाड़ियां थीं। लेकिन असफलता के बाद वे दादर में दो कमरे वाली चॉल में रहने लगे। तंगहाली में ही उनका निधन हो गया। 

510

विम्मी :
निधन : 22 अगस्त, 1977 

सुनील दत्त की फिल्म ‘हमराज’ (1967) से बॉलीवुड में डेब्यू करने एक्ट्रेस पहली ही फिल्म से स्टार बन गई थीं। फिल्म की कामयाबी से विम्मी को करीब 10 फिल्मों में काम करने का मौका मिला। विम्मी ने शिव अग्रवाल से शादी की थी। शादी के कुछ सालों बाद ही विम्मी पति से अलग हो गई थीं। इसके बाद शराब की लत और बढ़ते कर्ज ने विमी का करियर बिगाड़ दिया। स्टार बनने के 10 साल बाद ही 22 अगस्त, 1977 को लिवर की बीमारी के चलते विम्मी की मौत हो गई। कहा जाता है कि उनकी लाश को एक चायवाले के ठेले पर रखकर श्मशान घाट ले जाना पड़ा था।

610

भारत भूषण :
निधन : 27 जनवरी, 1992

वेटरन एक्टर भारत भूषण ने अपने करियर में कालिदास, तानसेन, कबीर, बैजू बावरा और मिर्जा गालिब जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लेकिन जिंदगी के आखिरी दिनों में उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। भारत ने बड़े भाई कहने पर कई फिल्में प्रोड्यूस कीं। इनमें से दो फिल्में 'बसंत बहार' और 'बरसात की रात' सुपरहिट हुईं और भारत भूषण मालामाल हो गए। उनके पास काफी पैसा आ गया। इसके बाद भारत भूषण के भाई रमेश ने उन्हें और फिल्में बनाने के लिए उकसाया। भारत भूषण ने भाई की बात मान ऐसा ही किया। लेकिन अफसोस कि बाद में उन्होंने जितनी भी फिल्में बनाईं वो सब फ्लॉप हो गईं। ऐसे में भारत भूषण कर्ज में डूब गए और पाई-पाई को मोहताज हो गए। 27 जनवरी, 1992 को बेहद तंगहाली में उनकी मौत हुई थी। 

710

अचला सचदेव :
निधन : 30 अप्रैल 2012 

अचला सचदेव का जन्म 3 मई 1920 को पेशावर, पाकिस्तान में हुआ था। 30 अप्रैल 2012 को अकेलेपन से जूझते हुए उनका निधन हो गया। इस दौरान यूएस में रह रहे बेटे ज्योतिन ने भी उनकी कोई सुध नहीं ली। 2002 में अचला के पति क्लिफर्ड डगलस पीटर्स की डेथ हो गई थी। इसके बाद 12 साल तक वे पुणे में पूना क्लब के पास कोणार्क एस्टेट अपार्टमेंट के दो बेडरूम फ्लैट में अकेली ही रहती रहीं। इस दौरान सिर्फ रात में एक अटेंडेंट उनकी देखभाल करता था। 

810

परवीन बाबी : 
निधन : 20 जनवरी, 2005

परवीन बॉबी की जिंदगी के आखिरी दिन बेहद कठिन थे। 20 जनवरी, 2005 को 55 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। हालांकि, उनकी डेड बॉडी 22 जनवरी, 2005 को दक्षिण मुंबई के एक फ्लैट में मौत के 2 दिन बाद मिली थी। उनकी डेड बॉडी तीन दिन तक घर में पड़ी सड़ती रही थी। वे सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं। ये अनुवांशिक बीमारी थी, जिसके ठीक होने की संभावना न के बराबर थी। परवीन डायबिटीज और गैंगरीन से भी पीड़ित थीं। इस वजह से उनकी किडनी और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। हालांकि, उनकी मौत कैसे हुई ये आज भी एक रहस्य है। 
 

910

नलिनी जयवंत :
निधन : दिसंबर, 2010

नलिनी जयवंत 50 के दशक की एक पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। काला पानी, राही और शिकस्त जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकीं नलिनी जयवंत का निधन दिसम्बर 2010 में हुआ था। नलिनी ने दो शादियां की थीं। कहते हैं कि दूसरे पति की मौत के बाद नलिनी ने लोगों से मिलना-जुलना पूरी तरह बंद कर दिया था और काम से दूरी बना ली थी। आखिरी समय में एक्ट्रेस के पास अस्पताल का बिल भरने तक के पैसे नहीं बचे थे।

1010

श्रीवल्लभ व्यास :
निधन : जनवरी, 2018

फिल्म 'लगान' में ईश्वर काका का रोल करने वाले एक्टर श्रीवल्लभ व्यास का लंबी बीमारी के बाद जनवरी, 2018 में निधन हो गया था। अक्टूबर, 2008 में श्रीवल्लभ गुजरात के राजपीपला में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के दौरान होटल के बाथरूम में गिर गए थे। हादसे के फौरन बाद क्रू मेंबर्स उन्हें लेकर वडोदरा गए। वहां हॉस्पिटल में उनके सिर का ऑपरेशन किया गया। श्रीवल्लभ व्यास की पत्नी शोभा के मुताबिक, इनकी बीमारी की वजह से उन्हें 2 साल में तीन घर बदलने पड़े। 2013 में उनकी फैमिली इलाज के लिए जैसेलमेर से जोधपुर शिफ्ट हुई थी। उनकी वाइफ शोभा व्यास के मुताबिक सिंटा ने भी उनकी मदद नहीं की थी।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos