मुंबई। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। हालांकि, इस बार सुहाना अपनी ग्लैमरस फोटो या स्टनिंग लुक की वजह से नहीं, बल्कि किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, सुहाना ने सोशल मीडिया पर अपनी एक रोती हुई फोटो शेयर की है। बता दें कि सुहाना लंदन में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से वो अब अपनी फैमिली के साथ मुंबई में ही हैं।
दरअसल, सुहाना ने लॉकडाउन के दौरान एक मिस्ट्री प्रोजेक्ट पर काम किया, जिसमें उनके कुछ इमोशनल सीन्स हैं। इसके फोटो शेयर करते हुए सुहाना ने लिखा- 'बधाई हो, अगर आपने मुझे रोते हुए नहीं देखा। क्वारनटीन फिल्मिंग।
210
वहीं एक अन्य फोटो में सुहाना नॉर्मल इमोशन देती दिख रही हैं। बता दें कि सुहाना फिलहाल एक्टिंग की बारीकियां सीख रही हैं।
310
इससे पहले सुहाना ने लुई वितोन बैग लिए हुए अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर की थीं। पोल्का डॉट्स वाली ड्रेस में सुहाना खूबसूरत लग रही थीं।
410
बता दें कि कोरोना लॉकडाउन में सुहाना ने अपनी फैमिली के साथ काफी अच्छा समय गुजारा है। उनकी मां गौरी खान ने भी बेटी सुहाना के साथ कई फोटो शेयर की हैं।
510
वैसे, सुहाना के एक्सप्रेशन देखकर लगता है कि वो जल्द ही बड़े पर्दे पर आने की तैयारी में हैं। वैसे, सुहाना एक शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में नजर आ चुकी हैं। इस शॉर्ट फिल्म में सुहाना ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी थी।
610
सुहाना, पापा शाहरुख की तरह ही एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं। वे स्कूल में भी कई प्लेज में हिस्सा लेती आई हैं। सुहाना, पापा के काफी करीब हैं।
710
शाहरुख ने एक बार करन जौहर के शो 'कॉफी विद करन' में बेटी के सवाल पर कहा था, "यदि कोई लड़का मेरी बेटी के लिप्स पर किस करेगा तो मैं उसका होंठ उखाड़ कर फेंक दूंगा।"
810
कुछ साल पहले शाहरुख खान ने फेमस मैगजीन 'फेमिना' को दिए इंटरव्यू में कहा था कि बेटी सुहाना को जो लड़के डेट करना चाहता हैं, उनके लिए उन्होंने कुछ शर्तें बनाई है। शाहरुख ने ये भी कहा था कि वो चाहते हैं कि उनकी बेटी की लाइफ में एक अच्छा शख्स आए।
910
अगस्त 2018 में 18 साल की सुहाना ने मैगजीन कवर पर डेब्यू किया था। वे ग्लैमर मैगजीन वोग के फ्रंट पेज पर ग्लैमरस अवतार में दिखाई दी थीं। खुद शाहरुख ने मैगजीन का कवर पेज लॉन्च किया था।
1010
सुहाना से पहले उनकी मम्मी गौरी खान ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के वैक्स स्टैच्यू के साथ फोटो डाली थी। इस फोटो में रियल शाहरुख भी थे। इस फोटो पर शाहरुख ने कमेंट करते हुए बताया था कि वो पिछले डेढ़ साल से बिना किसी काम के घर पर ही हैं।