मुंबई। बॉलीवुड में 'किंग ऑफ रोमांस' के नाम से मशहूर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) 55 साल के हो गए हैं। 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में जन्में शाहरुख पिछले दो साल से खाली बैठे हैं। शाहरुख आखिरी बार दिसंबर, 2018 में आई फिल्म 'जीरो' (Zero) में नजर आए थे। तब से अब तक उनकी कोई भी नई फिल्म नहीं आई है। बावजूद इसके शाहरुख खान की शान-ओ-शौकत और लग्जरी लाइफस्टाइल में कोई कमी नहीं है। यहां तक कि डेढ साल से घर पर बैठे होने के बाद भी शाहरुख आज की तारीख में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और अक्षय कुमार से कहीं ज्यादा अमीर हैं। अब भी सबसे अमीर बॉलीवुड एक्टर हैं शाहरुख...
वैसे, बॉलीवुड के तीनों खान सलमान, शाहरुख और आमिर के अलावा अक्षय कुमार और अजय देवगन ने पिछले 30 सालों में कई ट्रेंड्स को बदला है। प्रॉपर्टी की बात करें तो शाहरुख खान आज भी सलमान और अक्षय से कहीं ज्यादा पैसेवाले हैं। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, शाहरुख के पास जहां 600 मिलियन डॉलर (करीब 4500 करोड़ रुपए) की प्रॉपर्टी है तो वहीं उनसे पहले से इंडस्ट्री में काम कर रहे सलमान खान इस मामले में काफी पीछे हैं। सलमान खान 310 मिलियन डॉलर (2325 करोड़) की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं अक्षय कुमार के पास 273 मिलियन डॉलर (2047 करोड़) की प्रॉपर्टी है।
213
किंग ऑफ रोमांस शाहरुख काफी लंबे अरसे से स्ट्रगल कर रहे हैं और उनकी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी लगातार इसी ओर इशारा कर रहे हैं। शाहरुख ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और हालातों को अपने अनुसार ढालकर ये साबित किया है कि वह असल में बॉलीवुड के बादशाह हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से उनका ये स्पार्क खत्म होता दिखाई दे रहा है, लेकिन उनके रईसी ठाठ-बाट में कोई कमी नहीं है।
313
शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी और देखते ही देखते वह बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार बन गए। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने फौजी, सर्कस जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया। उसके बाद उन्होंने तमाम हिट फिल्में दीं।
413
फिर एक समय ऐसा आया जब दिल्ली के इस लड़के को 90 के दशक में रोमांस का किंग कहा जाने लगा। शाहरुख के करियर ने उस समय उड़ान भरनी शुरू की जब उनकी पहली फिल्म दीवाना बॉलीवुड में जबरदस्त हिट रही। ऐसा कहा जा सकता है कि उनकी कठिन मेहनत के साथ-साथ किस्मत ने भी उनका जमकर साथ दिया है।
513
अगर शाहरुख खान की कुल संपत्ति की बात की जाए तो दुनिया भर में उनकी प्रॉपर्टीज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें ऐसे ही किंग खान का टाइटल नहीं मिला है। मुंबई में आलीशान घर के अलावा उनकी यूके, दुबई और दुनिया की बाकी जगहों पर भी प्रॉपर्टी हैं। शाहरुख खान की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी उनका मुंबई स्थित बंगला 'मन्नत' है।
613
शाहरुख ने 'मन्नत' को महज 13 करोड़ रुपए में खरीदा था और आज इस बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। किंग खान का परिवार इस बंगले में पिछले 25 साल से रह रहा है।
713
करीब 26 हजार वर्गफीट में बने इस बंगले को शाहरुख ने 1995 में खरीदा था और तब इसका नाम 'विला विएना' था, जो एक पारसी गुजराती केकू गांधी के पास था।
813
एक्टिंग के अलावा शाहरुख खान एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली भी बॉलीवुड की सफल कंपनियों में से एक है। रेड चिली से पहले उन्होंने अपनी पार्टनर जूही चावला और अजीज मिर्जा के साथ ड्रीम्ज अनलिमिटेड कंपनी शुरू की थी।
913
इसके अलावा शाहरुख खान ने 2008 में IPLटीम कोलकाता नाइट राइडर्स को जूही चावला के पति जय मेहता के साथ पार्टनरशिप में 7.5 करोड़ डॉलर में खरीदा था। देश को उस समय पहली बार शाहरुख खान की संपत्ति के बारे में पता चला था।
1013
दुबई के पाम जुमेराह में स्थित शाहरुख खान का विला K-93 करीब 14000 sqft में फैला है। शाहरुख को यह बंगला पाम जुमेराह के डेवलपर्स ने गिफ्ट में दिया था। इस बीच-फेसिंग मेंशन की कीमत करीब 18 करोड़ रुपए है। इसमें दो रिमोट कंट्रोल्ड गैरेज, एक इंडिपेंडेंट बीच और प्राइवेट पूल हैं। यहां खान फैमिली अक्सर छुट्टियां बिताने आती है।
1113
इसके अलावा शाहरुख खान का अलीबाग में हॉलिडे होम है। करीब 20 हजार वर्गमीटर में फैले इस फार्महाउस की कीमत 146 मिलियन डॉलर (करीब 1 हजार करोड़) है। यहां हेलिपेड भी बना हुआ है। शाहरुख खान अक्सर अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां छुट्टियां बिताने आते हैं। हालांकि कुछ साल पहले उनकी यह प्रॉपर्टी विवादों में आ गई थी।
1213
शाहरुख के पास लंदन के पॉश एरिया पार्क लेन में भी एक आलीशान घर है। इस घर की कीमत करीब 176 करोड़ रुपए है। इसके अलावा शाहरुख स्टेज शो से भी मोटा पैसा कमाते हैं।
1313
शाहरुख लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में कई ब्रांड्स की कारें हैं। उनके पास ऑडी ए6 (28 लाख रुपए), बुगाती वेरॉन (12 करोड़ रुपए), टोयोटा लैंड कूजर (44 लाख रुपए), रोल्स रॉयस (2.9 करोड़ रुपए), बीएमडब्ल्यू आई8 (2.29 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंज एस600 गार्ड (2.8 करोड़ रुपए), बीएमडब्ल्यूआई8 (90 लाख रुपए) जैसी महंगी कारें हैं।