अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब ही नहीं, चौतरफा विरोध के चलते बदलने पड़े इन 8 फिल्मों के नाम भी

बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों से अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग मूवी 'लक्ष्मी बॉम्ब' (Laxmmi bomb) को लेकर लोगों में जबर्दस्त गुस्सा देखा गया। यहां तक कि सोशल मीडिया से लेकर कई हिंदू संगठनों ने फिल्म के टाइटल पर कड़ी आपत्ति जताई। इतना ही नहीं, फिल्म पर लव जिहाद को प्रमोट करने का भी आरोप लगाते हुए इसे बैन करने की भी मांग उठी। चौतरफा दबाव के चलते आखिरकार मेकर्स को फिल्म के टाइटल से 'बॉम्ब' शब्द हटाना पड़ा। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 30, 2020 7:33 AM IST

18
अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब ही नहीं, चौतरफा विरोध के चलते बदलने पड़े इन 8 फिल्मों के नाम भी

 टाइटल पर भी खूब विवाद हुआ था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर मूवी के टाइटल को एक नहीं बल्कि 3 बार बदलना पड़ा था। पहले मूवी का नाम रामलीला था। क्योंकि रामलीला भगवान राम से जुड़ा है इसलिए इसका टाइटल बदलकर राम-लीला किया गया। इसके बाद फिल्म रिलीज से पहले टाइटल बदलकर गोलियों की रासलीला : राम-लीला कर दिया गया।

28

जॉन अब्राहम और नरगिस फाकरी स्टारर मूवी मद्रास कैफे का नाम पहले 'जाफना' रखा गया था। जाफना श्रीलंका की एक जगह का नाम है। इस टाइटल पर विवाद हुआ था। आरोप था कि जाफना की गलत छवि को पेश किया जा रहा है। इसलिए मेकर्स को नाम बदलना पड़ा था। 
 

38

सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म के टाइटल पर भी खूब बवाल मचा था। आरोप था कि हिंदू फेस्टिवल नवरात्रि का मजाक उड़ाया गया है। बाद में फिल्म का नाम बदलकर लवयात्री कर दिया गया था। इस मूवी से सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। 
 

48

प्रभुदेवा की फिल्म आर राजकुमार का नाम पहले रैंबो राजकुमार था। लेकिन बाद में हॉलीवुड फिल्म रैंबो की सीरीज के मेकर्स की आपत्ति और कॉपीराइट विवाद के बाद फिल्म का नाम बदलकर आर राजकुमार कर दिया गया। इसमें शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा ने काम किया है।

58

कंगना रनोट और राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या का नाम पहले मेंटल है क्या था। इंडियन साइकेट्रिक सासोयटी ने इसका विरोध किया। आरोप था कि टाइटल से मानसिक तौर पर बीमार लोगों को अपमान किया जा रहा है। मेकर्स ने बाद में फिल्म का टाइटल 'जजमेंटल है क्या' कर दिया था। 
 

68

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का नाम पहले पद्मावती था। हालांकि जब इसके टाइटल पर विवाद हुआ तो मेकर्स ने इसे बदलकर पद्मावत कर दिया। इस फिल्म को लेकर राजपूत करणी सेना ने काफी विरोध किया था। 
 

78

साल 2014 में आई इस फिल्म का नाम पहले 'अमन की आशा' रखा जा रहा था। इस नाम पर किसी बड़े मीडिया ग्रुप का अधिकार था। आपत्ति जताए जाने के बाद इसका नाम बदल कर 'टोटल सियापा' रख दिया गया। फिल्म में यामी गौतम, अनुपम खेर और किरण खेर ने काम किया है। 
 

88

बिल्लू बार्बर शाहरुख खान के प्रोडक्शन की फिल्म थी। फिल्म को लेकर हेयर ड्रेसर्स एसोसिएशन ने काफी विरोध प्रदर्शन किया था। बाद में फिल्म के नाम से बार्बर शब्द हटा लिया गया था। फिल्म में इरफान खान और लारा दत्ता ने काम किया है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos