Holi 2022: पत्नी गौरी के साथ रंगे-पुते नजर आए Shahrukh Khan, कुछ ऐसी होती है बॉलीवुड सेलेब्स की होली

Published : Mar 17, 2022, 09:00 AM ISTUpdated : Mar 17, 2022, 06:54 PM IST

मुंबई। होली (Holi) का त्योहार 18 मार्च को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। पिछले दो साल से कोरोना के चलते आम आदमी से लेकर सेलेब्स की होली भी फीकी ही रही है। हालांकि, इस बार कोरोना का डर नहीं होने की वजह से होली की जबर्दस्त धूम रहने वाली है। ज्यादातर सेलेब्स इस त्योहार को मौज-मस्ती के साथ ही सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड फिल्मों में भी होली की धूम देखने को मिलती है। वैसे, रियल लाइफ में भी स्टार्स जमकर होली खेलते हैं। यही वजह है कि कभी एक-दूसरे के दुश्मन रहे सलमान और शाहरुख जैसे स्टार्स भी होली पर सारे गिले-शिकवे भुलाकर रंग में रंग जाते हैं। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड सेलेब्स के होली सेलिब्रेशन की PHOTOS..

PREV
110
Holi 2022: पत्नी गौरी के साथ रंगे-पुते नजर आए Shahrukh Khan, कुछ ऐसी होती है बॉलीवुड सेलेब्स की होली

होली पर रंगों में कुछ इस तरह सराबोर दिखीं नेहा धूपिया। दूसरी ओर कंगना रनोट के शो लॉकअप की कंटेस्टेंट पूजा पांडे ने कुछ इस तरह खेली थी होली। 

210

पत्नी गौरी के साथ होली खेलते शाहरुख खान। दूसरी ओर होली के रंगों में कुछ यूं रंगी नजर आईं शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा। 

310

पति श्रीराम नेने के साथ होली के मौके पर माधुरी दीक्षित। दूसरी ओर होली पर कुछ इस तरह दिखीं राखी सावंत और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात।
 

410

कुछ साल पहले होली के दौरान प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास के साथ कुछ इस तरह नजर आई थीं। ये फोटो अंबानी की होली पार्टी के दौरान की है। 

510

होली पर कुछ इस अंदाज में नजर आए थे अक्षय कुमार। दूसरी ओर पति जीन गुडइनफ के साथ होली सेलिब्रेट करतीं प्रिटी जिंटा। 

610

होली के दौरान बेटे के साथ कुछ यूं नजर आईं सनी लियोनी। बता दें कि सनी लियोनी होली का त्योहार अपने परिवार के साथ धूमधाम से मनाती हैं।

710

शाहरुख के कंधे पर हाथ रख सलमान ने कभी इस तरह खेली थी होली। दूसरी ओर होली पर पत्नी गौरी के साथ पोज देते शाहरुख खान।

810

पिछले साल कैटरीना कैफ ने कुछ इस अंदाज में मनाई थी होली। बता दें कि विक्की कौशल से शादी के बाद इस बार कैटरीना की पहली होली होगी। 

910

सनी देओल के साथ फिल्म बिग ब्रदर में काम कर चुकीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला होली पर कुछ इस अंदाज में नजर आईं। दूसरी ओर टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories