26 साल पहले शाहरुख ने पत्नी गौरी के लिए 13 Cr में जिस 'मन्नत' को खरीदा अब 27 गुना बढ़ गई कीमत

Published : Oct 21, 2021, 05:38 PM ISTUpdated : Oct 21, 2021, 05:42 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के आलीशान बंगले 'मन्नत' (Mannat) पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम तलाशी के लिए पहुंची। मन्नत मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक बांद्रा के बैंड स्टैंड में समंदर किनारे बना है। मन्नत को देखने हर साल लाखों लोग यहां पहुंचते हैं। शाहरुख के घर के बाहर अक्सर भीड़ नजर आती है और कई बार तो यहां जाम की स्थिति बन जाती है। वैसे, बता दें कि जिस 'मन्नत' को शाहरुख ने आज से 26 साल पहले महज 13 करोड़ रुपए में खरीदा था, उसकी कीमत अब 27 गुना तक बढ़ गई है। पहले मन्नत नहीं बल्कि इस नाम से जाना जाता था शाहरुख का बंगला..

PREV
18
26 साल पहले शाहरुख ने पत्नी गौरी के लिए 13 Cr में जिस 'मन्नत' को खरीदा अब 27 गुना बढ़ गई कीमत

'मन्नत' आज से कई साल पहले गुजराती मूल के पारसी परिवार से ताल्लुक रखने वाले किकू गांधी का था, जो मुंबई की प्रतिष्ठित शिमॉल्ड आर्ट गैलेरी के फाउंडर थे। किकू ने अपने घर का नाम 'विला विएना' रखा था, जिसमें तमाम मार्डर्न फैसिलिटी मौजूद थीं। 

28

जब शाहरुख खान को पता चला कि किकू गांधी अपना बंगला लीज पर देना चाहते हैं तो उन्होंने इस घर को खरीदने का मन बना लिया। उस वक्त शाहरुख खान फिल्म 'यस बॉस' की शूटिंग कर रहे थे। बाद में शाहरुख ने यह घर महज 13.32 करोड़ रुपए में खरीद लिया। हालांकि आज इसकी अनुमानित कीमत 350 करोड़ रुपए के आसपास है।

38

6000 स्क्वेयर फीट में फैले इस बगंले में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी और तीनों बच्चों के साथ रहते हैं। इसमें पांच बेडरूम हैं। मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम और लाइब्रेरी है। मन्नत में फैमिली के लिए अलग से प्राइवेट अपार्टमेंट्स भी हैं।
 

48

6 मंजिला मन्नत में शाहरुख खान की फैमिली सिर्फ 2 मंजिलों में ही रहती है। बाकी की मंजिलों को ऑफिस, प्राइवेट बार, प्राइवेट थिएटर, स्विमिंग पूल, गेस्ट रूम, जिम, लाइब्रेरी, प्ले एरिया और पार्किंग जैसी दूसरी सुविधाओं के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है।

58

शाहरुख के बंगले 'मन्नत' का इंटीरियर खुद पत्नी गौरी खान ने डिजाइन किया है। इसे डिजाइन करने में गौरी को चार साल से भी ज्यादा समय लगा था। चार साल तक चले इसके रिनोवेशन के बाद ही इसे 'मन्नत' नाम दिया गया। मन्नत को बनाते समय ही इंटीरियर को क्लासिक लुक दिया गया। घर का दरवाजा खोलते ही आपको क्लासिक बंगला देखने को मिलता है। 
 

68

वैसे कम लोगों को ही पता होगा कि शाहरुख खान के बंगले मन्नत में ही फिल्म 'तेजाब' के एक गाने की शूटिंग हुई थी, जिसमें अनिल कपूर और माधुरी ने काम किया है। मन्नत के हर फ्लोर से समंदर का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।

78

शाहरुख खान जब मुंबई आए थे तो उनके पास सिर छुपाने तक का ठिकाना नहीं था। ऐसे में फिल्म प्रोड्यूसर और एक्टर विवेक वासवानी ने उन्हें अपने घर में पनाह दी थी और काफी दिनों तक शाहरुख उनके घर पर ही रहे थे।

88

मुंबई में 'अमृत' शाहरुख का पहला घर है जहां वो शुरुआत में पत्नी गौरी के साथ रहा करते थे। हालांकि, जब शाहरुख के पास पैसे आ गए तो वो 'मन्नत' में शिफ्ट हो गए थे। 

ये भी पढ़ें-

अपनी पीठ की नुमाइश करती दिखी ये हीरोइन तो करीना कपूर की होने वाली भाभी संग इस हाल में दिखे अर्जुन कपूर

कार के अंदर से ही कैमरे को घूरता दिखा करीना कपूर का छोटा बेटा, इस बार मां नहीं इनकी गोद में आया नजर

जब सिर्फ टॉवल पहनकर डांस करने काजोल को किया गया था मजबूर, न चाहते हुए भी करना पड़ा था वो काम

टाइट कपड़ों में दिखे करीना कपूर के मोटे-मोटे हाथ, चाय पीते घर के बाहर स्टाइल मारती आई नजर, PHOTOS

बिना मेकअप बदली मलाइका अरोड़ा के चेहरे की रंगत, आंखों में उदासी लिए आधी रात यहां आई नजर, ये भी दिखे

आखिर ऐसा क्या हुआ काजोल सरेआम लड़ भिड़ी बहन से, बेटियों को झगड़ता देख मां को उठाना पड़ा ऐसा कदम

सनी देओल की पत्नी फिल्मी पार्टियों से रहती है दूर, देखने में किसी हीरोइन से कम नहीं है धर्मेन्द्र की बड़ी बहू

शादीशुदा सनी देओल पत्नी को विदेश छोड़ इस हीरोइन से लड़ा रहे थे इश्क, पोल खुलते ही मचा था हंगामा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories