एंटरटेनमेंट डेस्क, Shakti Kapoor, A small car accident gave the biggest break : बॉलीवुड के मोस्ट टेलेंटिड विलेन शक्ति कपूर का आज यानि 3 सितंबर को जन्मदिन है। भले ही दौर उनकी बेटी श्रद्धा कपूर का आ गया हो,लेकिन ये सीनियर एक्टर आज भी अपनी अदाकारी से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शक्ति कपूर अब विलेन के रोल की वजाए कॉमिक रोल करने के लिए पहचाने जाते हैं। हालांकि अपनी बेटी श्रद्धा कपूर के साथ उन्होंने एक बार अंदाज़ अपना अपना वाले गोगो खलनायक का रोल दोहराया था। देखें छोटे और बेहद आम चरित्र निभाने वाला एक्टर कैसे बना खूंखार विलेन...
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर बेहतरीन सिंगर भी हैं, वे अपनी सफलता का क्रेडिट अपने पिता को भी देती हैं। वही शक्ति कपूर अपनी बेटी की सफलता पर बहुत गर्व करते हैं।
210
शक्ति कपूर एक लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में हैं, अब से तकरीबन 42 साल पहले रिलीज़ हुई फिरोज खान (Feroz Khan), जीनत अमान (Zeenat Aman) और विनोद खन्ना (Vinod Khanna) स्टारर कुर्बानी (Film Qurbani) फिल्म से उन्हें विलेन के तौर पर पहचान मिली थी।
310
कुर्बानी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 1.55 करोड़ में बनी इस मूवी ने उस दौर में 12 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसमें शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) के साथ अमजद खान (Amjad Khan), अरुणा ईरानी (Aruna Irani), अमरीश पुरी ( Amrish Puri) और कादर खान (Kadar Khan) ने भी अहम रोल अदा किया था।
410
इसी मूवी से शक्ति कपूर को पहचान मिली थी। फिल्मों में विलेन के साथ छोटे-छोटे रोल निभाने वाले शक्ति कपूर को इस मूवी के बाद लीड विलेन की भूमिका ऑफर की जाने लगी थी।
510
1980 में रिलीज़ हुई इस मूवी कुर्बानी के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर, लीड एक्टर फिरोज खान थे। इसमें शक्ति कपूर ने विक्रम सिंह शख्स का किरदार निभाया था, जो बहुत हिट हुआ था।
610
इस फिल्म में रोल मिलने की कहानी भी पूरी फिल्मी थी, शक्ति कपूर ने एक इंटरव्यु में बताया था कि वे फिल्मों में अच्छे रोल के लिए कोशिश कर रहे थे, इस दौरान एक दिन वे अपनी पुरानी फिएट कार से खुद ड्राइव करते हुए लिकिंग रोड, बांद्रा से किसी जगह जा रहे थे, इस दौरान फिरोज़ खान की मर्सीडीज गाड़ी ने उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट कर दिया था।
710
शक्ति कपूर पूरे जोश में गाड़ी से उतरे और अपना गुस्सा ड्राइवर पर उतारने वाले ही थे कि उन्होंने कार में सुपरस्टार फिरोज खान सवार थे, इसके बाद तो उन्होंने मौके पर ही फिरोज़ खान से काम मांग लिया था।
810
इसके बाद जब फिरोज़ खान ने कुर्बानी के लिए कलाकारों का चयन किया तो शक्ति कपूर को भी अहम रोल दिया था। शक्ति कपूर के मुताबिक 'कुर्बानी' में उनके काम को बहुत पसंद किया गया था।
910
शक्ति कपूर घर पर अपनी बेटी श्रद्धा कपूर को भी अपने विलेन टाइप किरदार से डराते रहते हैं, Shakti Kapoor ने सलमान खान और आमिर खान की मूवी 'अंदाज अपना अपना' में क्राइम मास्टर गोगो (Crime Master Gogo) का रोल प्ले किया था।
1010
वहीं शक्ति कपूर एक दिन अपनी बेटी के सामने गोगो बनकर आ गए थे, वे अपनी बेटी की नेल पॉलिश चुराकर भाग जाते हैं।