Published : Nov 18, 2021, 01:24 PM ISTUpdated : Nov 18, 2021, 01:25 PM IST
मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं। प्रिटी के ये बच्चे उनकी कोख से नहीं बल्कि किराए की कोख यानी सरोगेसी (Surrogacy) से हुए हैं। प्रिटी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया- मैं और मेरे पति जीन बहुत खुश हैं। हमारे घर दो जुड़वां बच्चों जय और जिया ने जन्म लिया है। ये खबर सुनते ही प्रिटी जिंटा के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं। वैसे, बता दें कि किराए की कोख से मां का सुख पाने वाली प्रिटी जिंटा अकली एक्ट्रेस नहीं हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स सरोगेसी के जरिए मां-बाप बन चुके हैं।
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी फरवरी, 2020 में सरोगेसी के जरिए दोबारा एक बेटी की मां बनीं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम समीषा रखा है। समीषा का जन्म 15 फरवरी, 2020 को हुआ था। हालांकि, शिल्पा ने ये खुशखबरी 21 फरवरी को फैंस के साथ शेयर की थी। बता दें कि शिल्पा का पहले से ही एक बेटा वियान राज कुंद्रा है।
29
आमिर खान-किरण राव
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव ने बच्चे का सुख पाने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया था। आमिर और किरण ने सरोगेट मदर से 5 दिसंबर, 2011 को पैदा हुए अपने बेटे का नाम आजाद रखा। आजाद के जन्म के समय आमिर ने कहा था कि ये बच्चा उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इसके जन्म के लिए उन्होंने लंबा इंतजार किया है।
39
शाहरुख खान-गौरी
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान को भी अपने तीसरे बच्चे अबराम के लिए सेरोगेसी का सहारा लेना पड़ा था। शाहरुख और गौरी खान ने पहले ही दो बच्चों के होने के बावजूद बॉलीवुड में सबसे पहले सेरोगेसी का सहारा लिया था। अब उनका बेटा 5 साल का हो चुका है।
49
एकता कपूर-तुषार कपूर :
जितेंद्र के बेटी और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनके भाई तुषार कपूर दोनों ने ही सेरोगेसी की मदद से बच्चे का सुख पाया है। एकता कपूर ने बेटे का नाम जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर ही रखा है। एकता कपूर से पहले तुषार कपूर ने सेरोगेसी का सहारा लिया था और उनके बेटे का नाम लक्ष्य है।
59
करण जौहर :
फिल्ममेकर करण जौहर दो बच्चों के पिता हैं। सेरोगेसी की मदद से वो दो जुड़वा बच्चों के सिंगल पेरेंट हैं। उनके बेटे का नाम यश जौहर, जबकि बेटी का नाम रूही जौहर है। करण ने दोनों बच्चों के नाम अपनी माता हीरू और पिता यश के नाम पर ही रखे हैं।
69
सोहैल खान :
सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने सेरोगेसी की मदद से दूसरे बच्चे का सुख पाया। वो पहले से ही एक बेटे निर्वाण के पिता थे, लेकिन दूसरे बच्चे की ख्वाहिश में सोहैल खान ने सेरोगेसी का सहारा लिया। अपने छोटे बेटे का नाम उन्होंने योहान रखा है।
79
सनी लियोनी-डेनियल वेबर
एडल्ट इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी आज तीन बच्चों की मां हैं। उन्होंने सबसे पहले 2017 में निशा कौर नाम की एक बच्ची को गोद लिया था। इसके बाद सेरोगेसी के मदद से दो जुड़वा बेटों अशेर सिंह वेबर और नोह सिंह वेबर की मां बनीं।
89
लीजा रे-जेसन
फिल्म कसूर की एक्ट्रेस लीजा रे 46 साल की उम्र में जुड़वा बच्चियों की मां बनी थीं। उनको मां बनने का सुख सेरोगेसी से ही मिल सका। यह बात उन्होंने मां बनने के करीब तीन महीने बाद इंस्टाग्राम के जरिए बताई थी। एक्ट्रेस ने साल 2012 में बिजनेसमैन जेसन देहनी से शादी की और जून, 2020 में वो सेरोगेसी के जरिए मां बनीं।
99
कृष्णा-कश्मीरा
गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी सेरोगेसी की मदद से ही जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह ने 2013 में शादी की थी। दोनों सेरोगेसी की मदद से पहली बार माता-पिता बने हैं।