Rajkummar Rao और Patralekha पहुंचे मुंबई, एयरपोर्ट पर इश्क फरमाते नजर आए ये पावरकपल

मुंबई. एक सदी से ज्यादा एक दूसरे से डेट करने वाले राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों शादी वाले दिन बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे थे। अब वो अपने कर्म क्षेत्र की तरफ लौट आए हैं। 17 नवंबर की शाम विवाहित जोड़े मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आएं। कई मौके पर दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए भी दिखाई दिए। नई नवेली दुल्हन पत्रलेखा बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। नीचे देखते हैं इस खूबसूरत कपल की प्यारी तस्वीरें 

Asianet News Hindi | Published : Nov 17, 2021 4:51 PM IST / Updated: Nov 17 2021, 10:52 PM IST

17
Rajkummar Rao और Patralekha पहुंचे मुंबई, एयरपोर्ट पर इश्क फरमाते नजर आए ये पावरकपल

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई पत्रलेखा ने लाल साड़ी पहने हुए थी। वो बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं राजकुमार राव ने व्हाइट डिजाइनर कुर्ता पहन रखा था। उनकी चेहरे पर आई लाली बता रही थी कि वो शादी करके कितने खुश हैं।

27

मुंबई एयरपोर्ट पर पत्रलेखा और राजकुमार राव एक दूजे का हाथ थामे नजर आएं। सबकी निगाहें पत्रलेखा के गले में पहनी मंगलसूत्र पर जा रही थी। साड़ी और मंगलसूत्र एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार-चांद लगा रहा था।

37

राजकुमार राव और पत्रलेखा मुंबई आ तो गए हैं लेकिन अभी हनीमून पर नहीं जाएंगे। कपल के पास हनीमून पर विदेश जाने के लिए अभी वक्त नहीं है। वो अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करना चाहते हैं। 

47

दरअसल, राजकुमार को 18 नवंबर से अनुभव सिन्हा की फिल्म 'भीड़' की शूटिंग शुरू करनी है। राजकुमार ने पत्रलेखा के साथ हनीमून पर जाने से पहले ही फिल्म की शूटिंग खत्म करने का फैसला किया है।

57

 'भीड़' मूवी की ज्यादातर शूटिंग लखनऊ में होगी। राजकुमार राव ने कुछ दिनों पहले कहा था कि मैं अनुभव सिन्हा के साथ काम करने के लिए रोमांचित हूं। एक एक्टर के तौर पर भी चाहता हूं कि मेरा काम लोगों को पसंद आए।

67

पत्रलेखा का हाथ थामने का बाद राजकुमार राव ने फोटो शेयर कर लिखा था कि आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद, मेरी अपनी सब कुछ, बेस्ट फ्रेंड के साथ मेरी शादी हो गई। आज तुम्हारा पति कहलाने से ज्यादा खुशी मेरे लिए कुछ नहीं है। 

77

शादी के दौरान पत्रलेखा ने जो चुनरी ओढ़ रखी थी उसपर राजकुमार के लिए स्पेशल नोट लिखा था। पत्रलेखा की चुनरी में बंगाली भाषा में लिखा है 'प्यार से भरे इसे दिल के साथ, मैं खुद को तुम्हें सौंपती हूं।'

और पढ़ें:

Kartik Aaryan ने करण जौहर से अनबन को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- काम के नैतिकता से नहीं करता समझौता

शाहिद कपूर की एक्शन फिल्म 'BULL' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, सामने आई रिलीज डेट

ज्योतिष की नजरों से जानें कैसी होगी Katrina Kaif और Vicky Kaushal की शादीशुदा जिंदगी

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos