44 की उम्र में भी कुंवारी हैं 'अंगूरी भाभी', 40 पार इन 8 हीरोइनों के हाथ में भी अब तक नहीं लगी मेहंदी

मुंबई। 'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabhiji Ghar Par hain) में अंगूरी भाभी (Angoori Bhabhi) का रोल निभा चुकीं शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) 44 साल की हो गई हैं। 28 अगस्त, 1977 को मुंबई में पैदा हुईं शिल्पा ने 2001 में टीवी सीरियल 'कभी आए न जुदाई' से करियर की शुरुआत की थी। शिल्पा शिंदे अब तक कई टीवी सीरियल, फिल्मों और वेब सीरिज में काम कर चुकी हैं। हालांकि, उम्र के 44 बसंत पार कर चुकीं शिल्पा शिंदे अब तक कुंवारी हैं। 12 साल पहले उनकी शादी एक टीवी एक्टर से तय हो गई थी। यहां तक कि शादी के कार्ड भी छप गए थे लेकिन ऐन मौके पर ये शादी टूट गई। वैसे, शिल्पा शिंदे की तरह ही बॉलीवुड में और भी कई एक्ट्रेस हैं, जो 40 साल की उम्र पार कर चुकी हैं लेकिन अब तक उनके हाथ पीले नहीं हुए हैं। छप गए थे कार्ड, तारीख भी पक्की लेकिन ऐन मौके पर टूटी शिल्पा की शादी..

Asianet News Hindi | Published : Aug 28, 2021 9:15 AM IST / Updated: Aug 28 2021, 02:48 PM IST

19
44 की उम्र में भी कुंवारी हैं 'अंगूरी भाभी', 40 पार इन 8 हीरोइनों के हाथ में भी अब तक नहीं लगी मेहंदी

शिल्पा शिंदे : 
उम्र : 44 साल

शिल्पा शिंदे 2009 में टीवी एक्टर रोमित राज से शादी करने वाली थीं। रोमित और शिल्पा टीवी सीरियल 'मायका' और 'मात-पिता के चरणों में स्वर्ग' में साथ काम कर चुके थे। दोनों ने 29 नवंबर, 2009 को गोवा में शादी करने का फैसला किया था। शादी की तारीख, वेन्यू सबकुछ फाइनल हो चुका था। यहां तक कि कार्ड भी छप गए थे। लेकिन बाद में सिचुएशन कुछ ऐसी बनीं कि उन्होंने अपनी शादी कैंसिल कर दी। बाद में शिल्पा की मां ने कहा था कि दोनों के विचार मेल नहीं खाते थे और परिवारों की सोच भी अलग-अलग थी। 

29

तब्बू :
उम्र : 48 साल

कभी नागार्जुन के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहीं तब्बू भी 48 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में तब्बू ने कहा था कि जब उन्हें उनका मिस्टर परफेक्ट मिल जाएगा तो वो शादी कर लेंगी। लेकिन सिर्फ सामाजिक परंपरा निभाने के लिए वो ऐसा नहीं कर सकतीं। बता दें कि तब्बू की बड़ी बहन फराह ने दारा सिंह के बेटे विंदू से शादी की थी। हालांकि बाद में उनका तलाक हो गया।

39

साक्षी तंवर : 
उम्र : 48 साल

48 साल की साक्षी तंवर ने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि, 2015 में ऐसी खबर आई थी कि उन्होंने एक बिजनेसमैन से गुपचुप शादी कर ली है। बाद में साक्षी ने कहा था- इस खबर में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। मुझे अब तक ऐसा कोई नहीं मिला, जिससे शादी कर सकूं। राजस्थान के अलवर की रहने वाली साक्षी ने टीवी के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। वो सनी देओल के साथ फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में उनकी पत्नी के किरदार में नजर आ चुकी हैं। जबकि दंगल में आमिर खान की पत्नी बनी थीं। 

49

नगमा 
उम्र : 47 साल

सलमान खान के साथ फिल्म 'बागी: अ रिबेल फॉर लव' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली नगमा का असली नाम नंदिता मोरारजी है। नगमा 47 साल की हैं लेकिन उनके हाथ भी अब तक पीले नहीं हुए हैं। कभी टीम इंडिया के क्रिकेटर रहे सौरव गांगुली के साथ उनके अफेयर की खबरें मीडिया में खूब छाई थीं। इसके अलावा, भोजपुरी एक्टर रवि किशन के साथ भी उनका नाम कई बार जुड़ चुका है।

59

सुष्मिता सेन 
उम्र : 46 साल 

सुष्मिता सेन भी 46 साल की उम्र में कुंवारी हैं। हालांकि, इन दिनों वो खुद से 15 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। वैसे, सुष्मिता सेन का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम से लेकर कई लोगों से जुड़ चुका है। सुष्मिता ने भले ही अब तक शादी नहीं की है लेकिन फिर भी वो दो बेटियों की मां हैं। उन्होंने दो बच्चियां गोद ली हैं, जिनके नाम रिनी और अलीशा हैं। 

69

अमीषा पटेल : 
उम्र : 43 साल 

ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अमीषा पटेल के हाथों में भी अब तक मेहंदी नहीं लगी है। कभी प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट के साथ उनके अफेयर के चर्चे मीडिया में खूब सुर्खियां बने थे। इसके साथ ही घरवालों से उनका विवाद भी चर्चा में रहा था। अमीषा के बारे में 2013 में खबर आई थी कि वो अपने बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर को डेट कर रही हैं। हालांकि, उनकी शादी को लेकर अभी तक कोई खबर नहीं है। 

79

तनीषा मुखर्जी : 
उम्र : 43 साल 

काजोल की छोटी बहन तनीषा मुखर्जी के हाथ भी अब तक पीले नहीं हुए हैं। तनीषा का नाम कभी एक्टर अरमानी कोहली के साथ जुड़ा था। तनीषा ने 2003 में फिल्म 'श्श्श' से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने नील एन निक्की, वन टू थ्री, सरकार, टैंगो चार्ली और सरकार राज जैसी फिल्मों में काम किया है। 

89

शमिता शेट्टी
उम्र : 42 साल 

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी इन दिनों बिग बॉस के घर में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। शमिता ने फिल्म 'मोहब्बतें' से करियर शुरू किया था। 42 साल की हो चुकीं शमिता ने भी अब तक शादी नहीं की है। शमिता शेट्टी ने फरेब, जहर, कैश और बेवफा जैसी कुछ फिल्मों में काम किया है। बता दें कि शमिता बिग बॉस में दूसरी बार पहुंची हैं। इससे पहले 2009 में भी वो बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। हालांकि, तब वो 34वें दिन बाहर हो गई थीं।
 

99

अनु अग्रवाल :
उम्र : 52 साल 

फिल्म आशिकी की एक्ट्रेस अनु अग्रवाल 52 साल की हो चुकी हैं लेकिन उन्होंने भी अब तक शादी नहीं की है। 1999 में एक कार एक्सीडेंट के बाद न सिर्फ उनकी याददाश्त चली गई थी बल्कि वो कई सालों तक ठीक से चल-फिर भी नहीं सकती थीं। उनके शरीर के निचले हिस्से में लकवा मार गया था। हालांकि, धीरे-धीरे अनु ठीक हो गईं। वो फिलहाल बिहार के मुंगेर में बच्चों को योगा सिखाती हैं।  

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos