SIIMA Awards 2022: बॉलीवुड से पहुंचे रणवीर और रिया, सबसे धांसू रही यश की एंट्री, देखें तस्वीरें

Published : Sep 11, 2022, 07:15 AM ISTUpdated : Sep 11, 2022, 07:21 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शनिवार को बेंगलुरु में दसवें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) का आयोजन किया गया। दो दिन तक चलने वाले इस अवॉर्ड शो की पहली रात सुपरस्टार यश, रणवीर सिंह, अल्लू अर्जुन, कमल हासन और विजय देवरकोंडा जैसे सेलेब्स ने शिरकत की। बता दें कि SIIMA अवॉर्ड्स में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों का सम्मान किया जाता है। अल्लू अर्जुन को फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के लिए बेस्ट एक्टर (तेलुगु) के अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस (तेलुगु) का अवॉर्ड फिल्म 'मोस्ट एलिजिबल बेचलर' के लिए पूजा हेगड़े ने अपने नाम किया। इसके अलावा इवेंट में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी पहुंचीं, जो चर्चा का विषय रहीं। यहां देखें अवॉर्ड नाइट की तस्वीरें...

PREV
17
SIIMA Awards 2022: बॉलीवुड से पहुंचे रणवीर और रिया,  सबसे धांसू रही यश की एंट्री, देखें तस्वीरें

अवॉर्ड नाइट में पहुंचे रणवीर सिंह भी खाली हाथ नहीं लौटे। उन्हें यहां मोस्ट पॉपुलर हिंदी एक्टर इन साउथ इंडिया अवॉर्ड से नवाजा गया। रणवीर ने अवॉर्ड नाइट के लिए व्हाइट टक्सीडो के साथ लाइट ब्लू शर्ट पेयर की।

27

अल्लू अर्जुन यहां ब्लैक सूट में नजर आए जिसपर उन्होंने अपना ट्रेंड मार्क AA प्रिंट करवाया हुआ था। इस साल इवेंट में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' ने सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस और अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

37

अवॉर्ड नाइट में पूजा हेगड़े ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन में नजर आईं। उन्होंने न सिर्फ बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता बल्कि उन्हें यूथ आइकॉन साउथ (फीमेल) अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

47

इवेंट में पहुंचे विजय देवरकोंडा ने यूथ आइकॉन साउथ (मेल) कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया। विजय यहां ब्लैक सूट में पहुंचे जिसपर एम्ब्रॉयड्री वर्क किया गया था।

57

इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा में रही रिया की एंट्री। वे यहां फ्लोरल शीर साड़ी में पहुंचीं जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

67

वहीं एंट्री तो जिसकी धमाकेदार रही वो थे 'केजीएफ' फेम रॉकिंग स्टार यश। इवेंट में उनके पहुंचते ही फैंस और फोटोग्राफर्स में हलचल मच गई। यश यहां अपनी पत्नी राधिका पंडित के साथ पहुंचे।

Recommended Stories