Published : Nov 07, 2021, 03:44 PM ISTUpdated : Nov 07, 2021, 04:35 PM IST
मुंबई. एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny leone) अपने तीनों बच्चों और पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनके पति ने तीनों बच्चों के हाथ पकड़ कर मुंबई एयरपोर्ट के बाहर निकले। बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार सनी परिवार के साथ ज्यादा वक्त विदेशों में ही बिताना पसंद करती हैं। वहीं, मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma Qureshi ) को उनके ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया। तनीषा मुखर्जी समेत ये एक्ट्रेस भी पैपराजी के कैमरे में कैद हो गई, आइए तस्वीरों के जरिए दिखाते हैं इनका स्टनिंग लुक।
सनी लियोनी अपने बच्चों और पति के साथ अक्सर देश से बाहर छुट्टियां मनाने जाती हैं। वो आए दिन पैपराजी के कैमरे में कैद होती रहती हैं। सनी लियोनी अपने फैमिली के साथ एक बार फिर से एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। वो कैजुअल ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।
29
सनी लियोनी के 3 बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी निशा को उन्होंने गोद लिया है। दोनों जुड़वां बेटो नोआ और अशर का जन्म सोरोगेसी के जरिए हुआ है। तीनों ही बच्चे बेहद प्यारे और सभ्य हैं। हाल ही में बच्चों ने हाथ जोड़कर पैपराजी को नमस्ते और हैप्पी दिवाली बोला था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
39
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (Huma qureshi) को उनके ब्यॉफ्रेंड मुदस्सर अजीज के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किय गया।मुदस्सर अजीज (Mudassar Aziz) फिल्म निर्देशक हैं। अक्सर वो कुरैशी के साथ खूबसूरत पल बिताते नजर आते हैं।
49
काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी (tanisha mukherjee) को बांद्रा में बंटी सचदेव के हाउस के बाहर स्पॉट किया गया। उन्होंने हाफ सोल्डर गाउन पहन रखा था। वो इस ट्रेस में बेहद ही सुंदर दिख रही थी। हाल ही में तनीषा काजोल के साथ मस्ती करती दिखाई दी थीं।
59
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha kakkar) अपने पति रोहनप्रीत सिंह, भाई टोनी कक्कड़ (tonny kakkar), सोनू कक्कड़ को जुहू स्थिति किचन गार्डन में स्पॉट किया गया। ट्राउजर्स और क्रॉप टॉप में नेहा बेहद ही क्यूट लग रही थी।
69
इस दौरान रोहनप्रीत पल पल नेहा का हाथ थामे और उनका ख्याल रखते दिखाई दे रहे थे। नेहा और रोहनप्रीत के इस अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि ये जोड़ी बी टाउन की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में शुमार है।
79
सीमा खान अपनी बहन के साथ बांद्रा में बंटी सचदेव के यहां स्पॉट की गई। सीमा अपने भाई बंटी के पास भाई दूज के मौके पर पहुंची थी। सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की वाइफ हैं सीमा। जो लाइम लाइट से दूर रहती हैं।
89
मुंबई के बांद्रा में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) पैपराजी के कैमरे में कैद हो गई। सारा ने व्हाइट कलर का सूट पहन रखा था। वो बेहद ही खूबसूत नजर आ रही थी।
99
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को भी बांद्रा स्थित मैडॉक ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के साथ रोमांस की खबरें सुर्खियों में है। दोनों बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने राजस्थान को डेस्टिनेशन वेडिंग चुना है।