अपने नए गाने को लेकर विवादों में फंसी Sunny Leone घोड़े पर बैठ लगाई रेस, फैंस बोले-क्वीन लग रही हो

Published : Dec 23, 2021, 06:23 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone)का 'मधुबन' गाना (Madhuban Song) रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह गाना विवादों में फंस गया है। इस गाने को लेकर हिंदूवादी संगठन विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। 22 दिसबंर को रिलीज हुए इस गाने के लिरिक्स पर लोगों ने सवाल उठा दिए हैं। इस गाने पर हिन्दू भावनाओं को आहत करने का आरोप लग रहा है। सोशल मीडिया पर सनी लियोनी को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके अदाकारा अपने काम में जुटी हुई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग मूवी की एक झलक शेयर की।

PREV
18
अपने नए गाने को लेकर विवादों में फंसी Sunny Leone घोड़े पर बैठ लगाई रेस, फैंस बोले-क्वीन लग रही हो

अपने हॉट और ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर सनी लियोनी हॉरर-कॉमेडी 'ओह माई घोस्ट' में नजर आने वाली हैं। उन्होंने इस मूवी की शूटिंग पूरी कर ली है।

28

अपने इंस्टाग्राम पर सनी लियोनी ने मूवी की एक झलक पेश की है। जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत ड्रेस में घोड़े पर बैठकर रेस लगा रही हैं। इस तस्वीर को देखकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर्स ने उन्हें क्वीन कह कर संबोधित किया।

38

मूवी के निर्देशक युवान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह एक ऐसे व्यक्ति की तलाश में थे जो सुपरसिलियस और साथ ही कूल दिख सके और तभी उन्हें एहसास हुआ कि सनी लियोन इस किरदार के लिए एकदम सही होंगी।

48

13 मई 1981 में पैदा हुई सनी लियोनी पहले एक एडल्ट स्टार थी। बिग बॉस में आने के बाद उनकी किस्मत बदल गई। शो सनी की खूबसूरत और उनके अंदाज का हर कोई फैन हो गया था। शो के दौरान ही सनी को एक बॉलीवुड फिल्म मिल गई थी।

58

इसके बाद सनी लियोनी ने फिल्में की जिसमें उनकी अदाकारी के साथ-साथ खूबसूरती के भी चर्चे हर किसी की जुबान पर रहा। सनी जितनी पर्दे पर ग्लैमरस लगती है उतनी ही रियल लाइफ में भी हैं।
 

68

सनी लियोनी हर साल देश में सबसे अधिक खोजी जाने वाली हस्तियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराती हैं। इंस्टाग्राम पर फैंस उनकी तस्वीरें और वीडियो देखकर खुश होते हैं।

78

लेकिन सनी लियोनी की आलोचना भी खूब होती है। 'मधुबन में राधिका' गाने को लेकर ट्रोलिंग हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर यह गाना धूम भी मचा रहा है। महज 24 घंटे में इसे 23 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। 
 

Read more Photos on

Recommended Stories