जब एक लड़की की वजह से 4 रात तक सो नहीं पाए थे सुशांत सिंह राजपूत, ऐसा था उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दौर

Published : Jun 14, 2022, 12:49 PM ISTUpdated : Jun 14, 2022, 02:05 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके दुखद निधन को दो साल का वक्त बीत चुका है। लेकिन आज भी उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें उनके फैमिली मेंबर्स, दोस्तों और फैन्स को रह-रहकर याद आती हैं। सुशांत ने अपने छोटे से बॉलीवुड करियर में बड़े-बड़े उतार-चढ़ाव देखे थे और एक बुरा दौर उनकी मौत से करीब दो साल पहले तब आया था, जब फिल्म इंडस्ट्री में #MeToo कैम्पेन छाया हुआ था और धड़ाधड़ सेक्शुअल हैरेसमेंट के मामले सामने आ रहे थे। नीचे की स्लाइड्स में जानिए कैसे लगे थे सुशांत पर आरोप और कैसे उनके लिए यह सबसे बुरा दौर था...

PREV
15
जब एक लड़की की वजह से 4 रात तक सो नहीं पाए थे सुशांत सिंह राजपूत, ऐसा था उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दौर

सुशांत पर लगा था सेक्शुअल हैरेसमेंट का झूठा आरोप

अक्टूबर 2018 की बात है। मीडिया में ऐसी चर्चा शुरू हुई कि 'दिल बेचारा' में सुशांत सिंह राजपूत की हीरोइन रहीं संजना सांघी ने उन पर फिल्म के सेट पर सेक्शुअल हैरेसमेंट करने का आरोप लगाया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सुशांत के खिलाफ निगेटिव ख़बरें चलने लगीं। वेब मीडिया और प्रिंट मीडिया ने भी उनकी आलोचना शुरू कर दी, जिनका असर सुशांत की मेंटल हेल्थ पर पड़ने लगा था।

25

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बिना सबूत बना रहा था सुशांत को निशाना

टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के डायरेक्टर कुशाल जावेरी ने सुशांत की मौत के लगभग दो महीने बाद सोशल मीडिया पर उनकी हालत के बारे में बताया था। ऊन्होने एक पोस्ट में लिखा था, "जुलाई 2018 से फ़रवरी 2019 तक मैं सुशांत के साथ रहा था। मैंने सबसे कमज़ोर उसे अक्टूबर 2018 में #Metoo अभियान के दौरान देखा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया उसे बिना किसी ठोस सबूत के टार्गेट कर रही थी। हमने संजना सांघी से संपर्क करने की बहुत कोशिश की। लेकिन यह अजीब सा संयोग लगता है कि यूएसए में होने की वजह से वे कोई कमेंट करने के लिए मौजूद नहीं थीं।

35

आरोपों के बाद 4 रात तक सो नहीं सके थे सुशांत सिंह राजपूत

कुशाल ने आगे लिखा था, "सुशांत को पता था कि कौन उन्हें निशाने पर ले रहा है। लेकिन उन्हें सामने लाने के लिए उसके पास पर्याप्त सबूत नहीं थे। मुझे याद है कि कैसे सुशांत 4 रात तक सो नहीं सका था। वह इंतज़ार कर रहा था कि संजना आरोपों पर सफाई दें। आखिर 5वें दिन संजना ने सफाई दी तो ऐसा लगा, जैसे कोई कठिन लड़ाई पर जीत हासिल हुई है।"

45

संजना सांघी ने लिखा था- आइए अटकलों पर विराम लगाते हैं

संजना ने अमेरिका से लौटने के बाद 23 अक्टूबर 2018 को सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए लिखा था, "कल अमेरिका की लंबी यात्रा से लौटने पर मैंने अपनी फिल्म 'किजी और मैनी' के सेट पर कदाचार और दुर्व्यवहार के संबंध में कई निराधार कहानियां पढ़ीं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरे साथ ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी। आइए इन अटकलों पर विराम लगाते हैं।"

55

संजना सांघी पर भड़की थीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती

सुशांत पर लगे आरोप पर देरी से सफाई देने के कारण उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती संजना सांघी पर जमकर बरसी थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "संजना सांघी और रोहिणी अय्यर ने उन्हें (सुशांत को) काफी परेशान किया था। संजना सांघी ने आरोप लगाया था कि सुशांत ने उसे हैरेस किया था और उन #MeToo आरोपों ने उन्हें परेशान किया। संजना ने कोई सफाई नहीं दी। अब वे डेढ़ महीने बाद सामने आई हैं। लेकिन उन्होंने सुशांत की मेंटल सैनिटी को ख़त्म कर दिया। सुशांत को खुद सामने आकर अपनी पर्सनल चैट उजागर करनी पड़ीं।" गौरतलब है कि सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोपों के बाद सुशांत ने संजना और अपनी पर्सनल व्हाट्सएप चैट उजागर की थी और बताया था कि उनके ऊपर लगे आरोप निराधार हैं।

और पढ़ें...

सुशांत सिंह राजपूत की 8 अधूरी ख्वाहिशें, एक को पूरा करने मौत से 4 महीने पहले शुरू कर दी थी कवायद

आखिर क्यों अनुपम खेर कभी पिता नहीं बन पाए? पत्नी किरण खेर ने बताई थी इसकी वजह

फ्लॉप फिल्मों के बीच 'ब्रह्मास्त्र' को साउथ के मेगा स्टार का सहारा, डायरेक्टर ने पैर छूकर किया स्वागत

काजल अग्रवाल ने पहली बार दिखाया बेटे का चेहरा, फोटो शेयर कर लिखा- The Love Of My Life

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories