44 की सुष्मिता सेन ने 16 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ यूं सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे, PHOTOS

Published : Feb 14, 2020, 10:46 AM ISTUpdated : Feb 16, 2020, 07:42 AM IST

मुंबई. वैलेंटाइन्स वीक का आखिरी दिन वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन को कपल्स के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर के साथ अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हैं और उसे गिफ्ट देकर अच्छा फील कराने की कोशिश करते हैं। बॉलीवुड में भी वैलेंटाइन स्पेशल देखने के लिए मिलता है। ऐसे में सुष्मिता सेन ने 16 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ देर रात वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। 

PREV
17
44 की सुष्मिता सेन ने 16 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ यूं सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे, PHOTOS
वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की फोटोज सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटोज में देखने के लिए मिल रहा है कि इसमें एक्ट्रेस के साथ उनकी दोनों बेटियां रेनी और अलीजा भी दिख रही हैं।
27
सुष्मिता सेन ने दोनों बेटियों और ब्वॉयफ्रेंड के साथ केक काटकर वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'हैप्पी वैलेंटाइन्स डे , यहां आपको ढेर सारा प्यार दे रही हूं, जो आप लोगों को आगे बढ़ने में मदद करेगा। मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं। अलीजा और रेनी।'
37
इन तस्वीरों में सुष्मिता सेन और उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के बीच शानदार कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। रोहमन शॉल एक मॉडल हैं, जो कि सुष्मिता सेन से 16 साल छोटे हैं।
47
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल एक-दूसरे को 2018 से डेट कर रहे हैं। दोनों को लेकर कई बार शादी की भी खबरें सामने आ चुकी है। वे एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम भी बिताते देखे जाते हैं और रोहमन को एक्ट्रेस के फैमिली फंक्शन्स में भी देखा जाता रहा है।
57
बता दें, सुष्मिता सेन ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि, वो बिना शादी के ही दो बेटियों की सिंगल मदर हैं। एक्ट्रेस ने करियर के शुरुआती दिनों में ही बड़ी बेटी रेनी को गोद लिया था। इसके कुछ साल बाद उन्होंने दूसरी बेटी अलीजा को गोद लिया था।
67
कहा जाता है कि सुष्मिता सेन के एक-दो नहीं बल्कि 10 से ज्यादा ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं, लेकिन उन्होंने इनमें से किसी से भी शादी नहीं की। इनका रिश्ता के साथ भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। नाइट क्लबों के मालिक रितिक भसीन, रणदीप हुड्डा, ऐडमैन मानव मेनन और विक्रम भट्ट जैसे कई सेलेब्स के साथ सुष्मिता का नाम जुड़ चुका है।
77
सुष्मिता सेन काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं और वो अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई दिखाई देती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1996 में फिल्म 'दस्तक' से की थी। 1998 में एक्ट्रेस मिस यूनिवर्स का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories