प्रियंका चोपड़ा से कैटरीना कैफ तक, तापसी-अनुराग से पहले इन स्टार्स के घर भी पड़ चुकी रेड, जानें वजह

Published : Mar 05, 2021, 03:19 PM ISTUpdated : Mar 05, 2021, 03:32 PM IST

मुंबई. दौलत और शोहरत के मामले में बॉलीवुड स्टार्स बड़े-बड़े बिजनेसमैन को भी कड़ी टक्कर देते हैं। इसी वजह से उन्हें कई बार इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। ऐसे में बुधवार को एक्ट्रेस तापसी पन्नू और डायरेक्टर अनुराग कश्यप के घर आयकर विभाग ने छापा मारा और आईटी की इस कार्रवाई में 350 करोड़ के हेराफेरी का मामला सामने आया है। तापसी-अनुराग से पहले ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज नहीं हैं, जिनके घर छापा मारा गया है। इनसे पहले प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ जैसे स्टार्स आईटी विभाग के चक्कर लगा चुके हैं। आइए जानते हैं कब और क्यों पड़ा इन सेलेब्स का आयकर विभाग से पाला...  

PREV
19
प्रियंका चोपड़ा से कैटरीना कैफ तक, तापसी-अनुराग से पहले इन स्टार्स के घर भी पड़ चुकी रेड, जानें वजह

प्र‍ियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के घर 2011 में आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। उस वक्त प्रियंका के घर शाहिद कपूर भी थे, जिस वजह से ये खभर सुर्खियों में रही थी। खबर थी कि एक्ट्रेस के पास लगभग 6 करोड़ की संपत्ति थी। इस शक के आधार पर आयकर विभाग ने उनके घर की तलाशी ली थी। 

29

एकता कपूर

एकता कपूर के प्रोडक्श में बनी फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' की रिलीज से एक दिन पहले उनके घर आईटी की रेड पड़ी थी। एकता कपूर पर टैक्स चोरी का आरोप था। उनके घर की छानबीन के लिए लगभग 100 अधिकारी तैनात किए गए थे। आईटी विभाग ने ना केवल प्रोड्यूसर का घर बल्कि उनके बालाजी टेलीफिल्म्स स्टूड‍ियो की भी छानबीन की थी।
 

39

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ का भी पाला आईटी विभाग से पड़ चुका है। साल 2011 में टैक्स की सही जानकारी नहीं दे पाने की वजह से कैटरीना कैफ के घर आईटी विभाग ने रेड मारी थी। कैटरीना ने अपने पास किसी काले धन या बेहिसाब संपत्त‍ि होने की बात से इनकार कर दिया था। 

49

माधुरी दीक्ष‍ित

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का सामना भी आईटी विभाग से हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जाता है कि सालों पहले माधुरी के घर से पैसे बरामद करने के लिए एक्ट्रेस के घर की दीवारें भी तोड़ी गई थीं। चर्चा थी कि माधुरी ने अपने मैनेजर को घर में पैसे छिपाने के लिए बड़ी रकम दी थी। 

59

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी का पाला भी आईटी विभाग से पड़ चुका है। उनका नाम इस लिस्ट में चौंकाने वाला है। साल 2000 में आईटी विभाग ने रानी के घर छापेमारी की थी। इस दौरान उन्होंने रानी के घर से 12 लाख रुपए कैश बरामद किए थे। आईटी की रेड रानी के घर उस वक्त पड़ी थी, जब एक्ट्रेस अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं। 
 

69

सलमान खान

सलमान खान की अलग-अलग प्रॉपर्टीज में साल 2000 में आयकर विभाग ने छापा मारा था। उनके पनवेल स्थित घर पर भी आईटी की रेड पड़ चुकी है। इस मामले में सलमान की फिल्म 'दबंग' की कामयाबी के बाद उनके भाई सोहेल खान से भी पूछताछ की गई थी।

79

संजय दत्त

संजय दत्त भी आयकर विभाग के चक्कर में पड़ चुके हैं। साल 2012 में संजय दत्त के घर पर आईटी विभाग ने रेड मारी थी, जिसके बाद 20 घंटे से भी ज्यादा समय तक उनके घर की तलाशी ली गई। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना था कि संजय के पास कस्टम निर्मित घड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। 

89

सोनू सूद

आयकर विभाग से सोनू सूद का पाला भी पड़ चुका है। 2012 में उनके घर विभाग ने रेड मारी थी। दरअसल, सोनू से उस वक्त 30 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी लिया था, जिसने आयकर विभाग का ध्यान अपनी ओर खींचा था। 
 

99

सोनू निगम

सिंगर सोनू निगम भी आयकर विभाग के चक्कर से अछूते नहीं रहे हैं। 2012 में संजय दत्त और सोनू सूद के अलावा सोनू निगम के घर भी रेड पड़ी थी। हुआ ये था कि सोनू अपने कॉन्सर्ट्स अटेंड करने बेहद महंगी गाड़ियों से जाते थे, जिस पर आईटी डिपार्टमेंट वालों को शक हुआ। इसी वदह से सोनू निगम के घर भी छापेमारी की गई थी। 

Recommended Stories