तांडव ही नहीं इन 15 फिल्मों को लेकर भी जमकर हुआ बवाल, कोई नहीं हुई रिलीज तो किसी को करना पड़ा BAN

मुंबई। हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर विवादों में फंसी वेब सीरिज 'तांडव' (Tandav) को लेकर इन दिनों काफी बवाल मचा हुआ है। कई हिंदूवादी संगठनों और नेताओं का आरोप है कि फिल्म में हिंदू धर्म की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है। यहां तक कि मुंबई और लखनऊ में फिल्ममेकर्स और कलाकारों पर केस भी दर्ज हो चुका है। इस फिल्म में शिव के रोल में दिख रहे एक्टर जीशान अयूब गालियां देते नजर आ रहे हैं। विवाद के चलते फिल्म को बैन करने की मांग तेज हो गई है। वैसे, बॉलीवुड के इतिहास में यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म को बैन करने की मांग जोर पकड़ रही है। पहले भी ऐसा कई बार हुआ जब विवाद को लेकर सेंसर बोर्ड ने या तो उसे बैन किया या फिर विवादित सीन्स पर कैंची चलाई। इस पैकेज में हम बता रहे हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 18, 2021 12:49 PM IST

116
तांडव ही नहीं इन 15 फिल्मों को लेकर भी जमकर हुआ बवाल, कोई नहीं हुई रिलीज तो किसी को करना पड़ा BAN

मोहल्‍ला अस्‍सी 
सनी देओल और साक्षी तंवर स्टारर इस फिल्म में वाराणसी शहर को तीर्थयात्रियों के व्‍यवसायीकरण के तौर पर दिखाया गया है। साथ ही एक सीन में भगवान शि‍व की गलत छवि दिखाई गई है। फिल्म में काफी गालीगलौच भी है। विवादों के चलते यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई है। 

216

बूम
कैटरीना कैफ और गुलशन ग्रोवर की इस फिल्म में दोनों के बीच एक किसिंग सीन था, जिसे बाद में हटाया गया था। हालांकि इस फिल्म को सॉफ्ट पोर्न कहा गया था, जिसके चलते विवाद हुआ।

316

पद्मावत
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की यह फिल्म महरानी पद्मावती के जौहर पर बेस्ड थी। हालांकि कुछ हिंदूवादी संगठनों का आरोप था कि फिल्म में रानी पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के बीच लवमेकिंग सीन फिल्माया गया है। इस फिल्म को लेकर करणी सेना ने राजस्थान समेत कई राज्यों में प्रदर्शन किया था। बाद में फिल्म का नाम पद्मावती से बदलकर पद्मावत करना पड़ा था। 

416

उड़ता पंजाब
शाहिद कपूर की फिल्म उड़ता पंजाब को लेकर बोर्ड और फिल्ममेकर्स के बीच बड़ा विवाद हुआ था। पंजाब में नशे की समस्या पर बनी इस फिल्म में बोर्ड ने 89 कट सुझाए थे। मामला हाई कोर्ट पहुंचा और अदालत ने इसमें कुछ कट के साथ इसे रिलीज करने की अनुमति दी थी।

516

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का
प्रकाश झा की फिल्म लिपिस्टक अंडर माय बुर्का को सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था। बोर्ड ने कहा था कि यह एक महिला प्रधान फिल्म है, जो रियल लाइफ से अलग है। बोर्ड ने कहा था कि इसमें विवादास्पद सेक्स सीन, अपमानजनक शब्द और ऑडियो पोर्नोग्राफी है, जो समाज के लिए ठीक नहीं है। 

616

परजानिया
गुजरात दंगों पर बेस्ड इस फिल्म को गुजरात में नहीं दिखाया जा रहा था। लेकिन एक सामाजिक संस्था की मुहिम के बाद इस संवेदनशील फिल्म को गुजरात के कुछ हिस्सों में दिखाया गया। हालांकि इसका जमकर विरोध हुआ था। 

716

हैदर
कश्मीर के बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म में इंडियन आर्मी की भूमिका पर सवाल उठाए गए। एक बड़ा गुट इसका विरोध करता रहा साथ ही फिल्म के बायकॉट का आह्वान भी किया गया। फिल्म में शाहिद कपूर, तब्बू, श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे।

816

आरक्षण
जातिगत आरक्षण को दिखाती इस फिल्म पर उत्तर प्रदेश, पंजाब और आंध्र प्रदेश में बैन लगा दिया गया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस बैन को हटाया गया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण ने काम किया है। 

916

वाटर
दीपा मेहता की फिल्म वाटर में आश्रम में रहने वाली विधवाओं की जिंदगी को दिखाया गया है। फिल्म को हिंदू समाज की मान्यताओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया और इसके पोस्टरों को भी जलाया गया था। 

1016

फायर
शबाना आजमी और नंदिता दास की इस फिल्म में लेस्बियन थीम को दिखाया गया था। महाराष्ट्र में शिव सेना और बजरंग दल जैसे कई राजनीतिक गुटों ने इस फिल्म की थीम का विरोध किया था। 

1116

फिराक
नंदिता दास की यह फिल्म साल 2002 के गुजरात दंगों पर बेस्ड थी। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कई अवॉर्ड और सम्मान मिले। लेकिन इस फिल्म पर गुजरात में प्रतिबंध रहा और उसे यहां रिलीज नहीं किया गया।

1216

इंसाफ का तराजू
बीआर चोपड़ा के डायरेक्शन और राज बब्बर की एक्टिंग से सजी फिल्म इंजाफ का तराजू भी विवादों में रही। फिल्म में 13 साल की बच्ची के साथ रेप सीन दिखाया गया था, जिसका जमकर विरोध किया गया था। 

1316

बैंडिट क्‍वीन 
डाकू से राजनेता बनी फूलन देवी की लाइफ पर बेस्ड इस फिल्म को शेखर कपूर ने बनाया। फिल्म में फूलन देवी का किरदार निभाने वाली सीमा बिस्वास के साथ कई बोल्ड सीन्स फिल्माए गए थे। दिल्‍ली हाई कोर्ट ने इसके प्रसारण पर कुछ दिनों के लिए पाबंदी लगा दी थी।

1416

आंधी 
संजीव कुमार और सुचित्रा सेन की इस फिल्‍म पर देश में इमरजेंसी (आपातकाल) के दौरान रोक लगा दी गई थी। फिल्‍म में सत्तारूढ़ लोगों के रसूख को दिखाया गया है। इंदिरा गांधी सरकार द्वारा इमरजेंसी के दौरान लगाए गए इस बैन के दो साल बाद फिल्म 1977 में रिलीज हो पाई थी। 

1516

ब्लैक फ्राइडे
1993 के मुंबई बम धमाकों पर बेस्ड इस फिल्‍म की रिलीज पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंडर ट्रायल को लेकर दाखि‍ल लॉ सूट पर सुनवाई तक रोक लगा दी थी। ऐसा कहा गया कि फिल्म का प्रदर्शन न्यायिक जांच और निर्णय को प्रभावित कर सकता है। यह फिल्‍म 28 जनवरी 2005 को रिलीज होनी थी। प्रोड्यूसर्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली, जिसके बाद फिल्‍म 9 फरवरी 2007 को रिलीज हो पाई थी। 

1616

किस्‍सा कुर्सी का 
यह एक पॉलिटिकल सटायर मूवी थी, जिस पर उस दौर की कांग्रेस सरकार ने इमरजेंसी का हवाला देकर रोक लगाई थी। संजय गांधी के समर्थकों ने सेंसर बोर्ड से इस फिल्‍म की मास्‍टरकॉपी ले ली थी और उसे जला दिया था। बाद में इस फिल्‍म को दोबारा बनाया गया था। फिल्म में शबाना आजमी, उत्पल दत्त जैसे कलाकार थे।

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos