क्या 2 साल ही टिक सका Priyanka-nick का रिश्ता? जानें यूजर क्यों कर रहे एक्ट्रेस से तलाक का सवाल

मुंबई. बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी की प्रियंका चोपड़ा बीते दिन से निक जोनस के साथ तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनसे पूछ रहे कि क्या उनका निक से तलाक हो गया है? दरअसल, ट्विटर पर एक व्यक्ति ने जमीला जमील को प्रियंका चोपड़ा समझ बैठा, जिसके बाद जमीला ने रिएक्शन दिया है। जमीला की इस प्रतिक्रिया को देखकर प्रियंका चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पाई हैं। जमीला ने यूजर को दिया जवाब...

Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2021 3:35 AM IST

16
क्या 2 साल ही टिक सका Priyanka-nick का रिश्ता? जानें यूजर क्यों कर रहे एक्ट्रेस से तलाक का सवाल

एक फैन ने जमीला से पूछा था, 'तो क्या निक जोनास और जमीला जमील का तलाक हो गया है?' इस पर जमीला ने लिखा, 'एक भारतीय महिला प्रियंका चोपड़ा, जो मेरी तरह बिल्कुल भी नहीं दिखती, मुझे लगता है कि वह दोनों साथ हैं और बहुत अच्छे हैं'।

26

इस पर प्रियंका चोपड़ा हंसने लगीं। दोनों के प्रशंसक भी हैरान हो गए कि कैसे कोई दोनों के बीच कंफ्यूज हो सकता है। एक इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि एक बार लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर हॉलिवुड मीडिया ने उन्हें प्रियंका चोपड़ा समझ लिया था। 

36

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं। जहां वो फिल्म 'सीताडेल' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की है। 

46

इसके अलावा वह 'मैट्रिक्स 3' में भी नजर आएंगी है। प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।
 

56

इसके अलावा उनकी हाल ही में किताब 'अनफिनिश्ड' भी पब्लिश हुई है। वहीं, जमीला जमील फिल्म 'मैरी मी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जेनिफर लोपेज, ओवेन विल्सन, सारा सिल्वरमैन, जॉन ब्रैडली, मिशेल बटेउ, क्लो कोलमैन और मलूमा की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
 

66

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेशी सिनेमा में भी अपने हुनर का परचम लहरा रही हैं। एक्ट्रेस ने अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की है। निक और प्रियंका ने साल 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। इनकी शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं और इनका रिश्ता भी अच्छा चल रहा है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos