सामने आई वरुण-नताशा की शादी की पहली फोटो, नई नवेली दुल्हनिया को देख मुस्कुराए 'बद्रीनाथ'

Published : Jan 24, 2021, 10:47 PM ISTUpdated : Jan 24, 2021, 11:32 PM IST

मुंबई। वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) शादी के बंधन में बंध गए हैं। 24 जनवरी को देर शाम करीब 6 बजे शादी शुरू हुई और रात 10 बजे तक फेरों की रस्म पूरी हुई। मेंशन हाउस में कैमरे और मीडिया को जाने की इजाजत नहीं थी, लेकिन वेन्यू में मौजूद सूत्रों के मुताबिक रात 8 बजे के बाद मंडप में फेरों की रस्म के लिए दूल्हा-दुल्हन पहुंचे थे। मेंशन हाउस के अंदर दूल्हा बने वरुण धवन Quad बाइक पर बारात लेकर पहुंचे थे। शादी होने के बाद वरुण धवन और नताशा दलाल ने शादी में आए मेहमानों का मुंह मीठा करवाया। इसके साथ ही वेडिंग वेन्यू के बाहर खड़े सभी लोगों और मीडिया कर्मियों के लिए भी नवविवाहित जोड़ी ने लड्डू भिजवाए।

PREV
19
सामने आई वरुण-नताशा की शादी की पहली फोटो, नई नवेली दुल्हनिया को देख मुस्कुराए 'बद्रीनाथ'

वरुण धवन और नताशा दलाल के फेरों की रस्म पूरी होने के बाद वरुण ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की दो फोटो शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा- उनका जिंदगी भर का प्यार अब ऑफिशियल हो गया है। 

29

7 फेरों से पहले दोपहर करीब 1 बजे हल्दी की रस्म हुई थी। जिसके बाद टीम वीर और टीम हम्प्टी की संगीत और डांस पार्टी हुई। शादी की रस्में 4 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन हल्दी की रस्म देर से होने के कारण बाकी रस्में भी देर से ही शुरू हो सकीं।

39

शाम 7 बजे मेंशन हाउस के अंदर से बारात का म्यूजिक सुनाई दिया। जिसमें तैनूं घोड़ी किन्ने चढ़ाया जैसे सॉन्ग्स बजे। वरुण के आते ही हीरीये सेहरा बांध के मैं तो आया रे.. गाना सुनाई दिया। दूल्हा बने वरुण क्वाड बाइक पर बारात लेकर पहुंचे थे।

49

शादी के बाद अब 2 फरवरी को मुंबई में JW मैरिएट में रिसेप्शन होगा। खबर यह भी है कि न्यूली मैरिड कपल हनीमून के लिए तुर्की के इस्तांबुल जा सकता है।

59

बता दें कि वरुण धवन की दुल्हनिया नताशा फैशन डिजाइनर हैं और अपना लेबल चलाती हैं, जो वेडिंग गाउन और ब्राइडल ड्रेसेस के लिए जाना जाता है। ऐसे में उन्होंने अपनी शादी की रस्मों के लिए खुद की डिजाइन की ड्रेस ही चुनी। 

69

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि नताशा मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर ड्रेस पहनेंगी लेकिन मनीष के ड्रेस केवल वरुण और उनकी फैमिली के लिए हैं।

79

दूल्हा-दुल्हन का वेडिंग लुक रिवील न हो सके इसके लिए आने वाले गेस्ट, इवेंट कंपनी की वर्कर्स, अलीबाग मेंशन के स्टाफ के मोबाइल फोन कैमरा पर स्टिकर लगा दिए गए थे। इसके साथ ही वेडिंग वेन्यू से मीडिया को दूर रखा गया था।

89

हालांकि शादी कवर करने अलीबाग पहुंचे मीडिया के लिए वरुण की ओर से फूड पैकेट्स भिजवाए गए। इसके अलावा लड्‌डू भी पहुंचाए गए। शादी की रस्में पूरी होने के बाद वरुण पैपराजी को पोज देने मेंशन हाउस से बाहर आने की खबरें आईं थीं, लेकिन वरुण ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

99

शादी के बाद अब 2 फरवरी को मुंबई में JW मैरिएट में रिसेप्शन होगा। खबर यह भी है कि न्यूली मैरिड कपल हनीमून के लिए तुर्की के इस्तांबुल जा सकता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories