पत्नी अनुष्का को जीभ चिढ़ाते नजर आए विराट कोहली, पति को ऐसा करते देख शॉक्ड रह गई एक्ट्रेस

Published : Aug 18, 2021, 04:54 PM IST

मुंबई। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की शादी को 4 साल हो चुके हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। आज के दौर में दोनों अपने-अपने फील्ड के मास्टर हैं और खूब नाम, पैसा और शोहरत कमा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर विराट कोहली की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को जीभ चिढ़ाते नजर आ रहे हैं।

PREV
18
पत्नी अनुष्का को जीभ चिढ़ाते नजर आए विराट कोहली, पति को ऐसा करते देख शॉक्ड रह गई एक्ट्रेस

ये फोटो आज से 3 साल पुरानी उस वक्त की है, जब दोनों 2018 में एक फेमस गारमेंट ब्रांड के लिए शूटिंग कर रहे थे। इस फोटो में विराट कोहली जब जीभ चिढ़ाते हुए शरारत भरी नजरों से अनुष्का को देखते हैं तो वो उनकी हरकत देख हैरान रह जाती हैं। 

28

ये फोटो शूटिंग के बीच उस वक्त खींची गई है, जब वहां कई लोग मौजूद थे। इसके साथ ही शूटिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाला कैमरा व अन्य चीजें भी नजर आ रही हैं। इस शूटिंग की थीम वेडिंग है, जिसमें विराट और अनुष्का दिख रहे हैं। 

38

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर, 2017 को इटली के टस्कनी में हुई थी। बाद में कपल ने भारत में मुंबई और बेंगलुरू में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें अलग-अलग फील्ड की जानी-मानी हस्तियां पहुंची थीं।

48

शादी के 3 साल बाद अनुष्का-विराट एक बेटी के पिता बने। अनुष्का ने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका को जन्म दिया। बेटी के जन्म पर विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा था- हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर बेटी हुई है। हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। 

58

बता दें कि अनुष्का-विराट की बेटी 'वामिका' का नाम विराट के नाम के शुरुआती अक्षर 'व' और अनुष्‍का के नाम के आखिरी अक्षर 'क' को जोड़कर रखा गया है। वामिका दुर्गा जी का ही एक नाम है। इस नाम को भगवान शिव और पावर्ती का मिलाजुला स्वरूप भी माना जाता है।

68

अनुष्का और विराट बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। अनुष्का जब बेंगलुरु में रहती थीं, तब उनके भाई कर्णेश और विराट की दोस्ती हुई थी, वे एक ही जगह क्रिकेट खेलने जाया करते थे। धीरे-धीरे कर्णेश के साथ विराट घर पर आने लगे। इसी दौरान उनकी दोस्ती अनुष्का से भी हो गई। 

78

अनुष्का और विराट 8 साल पहले यानी 2013 से एक-दूसरे को जानते थे। शादी से पहले अनुष्का विराट ने करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं की थी।
 

88

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म जीरो में नजर आईं थीं। फिलहाल उनके पास किसी भी फिल्म का ऑफर नहीं है। अनुष्का ने अब तक रब ने बना दी जोड़ी, बैंड बाजा बारात, पीके, सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल, जब तक है जान, लेडीज वर्सेस रिकी बहल, दिल धड़कने दो, एनएच 10, संजू जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories