13 साल की उम्र में मुंबई आ गई थीं रेखा, सबसे थीं अनजान नहीं आती थी हिंदी, जूस पी करती थीं गुजारा

Published : Mar 14, 2021, 08:58 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (Rekha) उन एक्ट्रसेस में से एक हैं, जिन्होंने काफी कम उम्र में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। पहले उन्होंने साउथ सिनेमा से अपना करियर शुरू किया, बाद में एक्ट्रेस ने बॉलीवुड सिनेमा में कदम रखा था। बॉलीवुड में आने के बाद शुरुआत के कुछ साल उनके लिए इतने आसान नहीं रहे थे। मां के बिना अकेले मुंबई में डर लगता था रेखा को...

PREV
15
13 साल की उम्र में मुंबई आ गई थीं रेखा, सबसे थीं अनजान नहीं आती थी हिंदी, जूस पी करती थीं गुजारा

वो इस इंडस्ट्री में नई थीं, किसी को जानती थीं और सबसे बड़ी बात वो सिर्फ 13 साल की थीं और उनके साथ उनकी मां भी नहीं थीं। महज 13 साल की उम्र में जब वो मुंबई आईं तो उनके साथ उनकी मां भी नहीं थीं। उस वक्त उन्हें काफी डर लगता था। 

25

जब रेखा पहली बार मुंबई आई थीं तो उस वक्त वो हिंदी भाषा नहीं जानती थीं और उन्हें वो भाषा समझ आती थी और ना ही बोलनी। उस वक्त इंडस्ट्री में केवल हिंदी या पंजाबी ही ज्यादा बोली जाती थी, जिसके चलते रेखा को सबसे ज्यादा दिक्कत आई थी।  
 

35

सालों के बाद अब उन्हें अब हिंदी भाषा समझ में आने लगी है, लेकिन वो दौर रेखा के लिए काफी मुश्किल भरा था, ये इसलिए भी था क्योंकि उस वक्त रेखा मुंबई में अकेली थीं। 

45

उनकी मां काफी बीमार थीं। इसलिए, वो अपनी एक आंटी के साथ मुंबई आई थीं लेकिन अपनी मां के बिना रेखा काफी घबराती थीं। वहीं, इसी इंटरव्यू में रेखा ने ये भी बताया था कि जब वो मुंबई आईं तो उन्हें काफी समय भूखा रहकर भी गुजारना पड़ा। 

55

उस वक्त वो केवल पैकेट बंद जूस पीकर गुजारा करती है। उनकी फिल्मों की शिफ्ट सुबह से शुरू होती थी और रात तक चलती थी, जिसके कारण वो काफी थक जाती थीं। लेकिन, अपनी मेहनत से रेखा ने आज, जो मुकाम हासिल कर लिया है वो हर किसी के बस की बात नहीं होती। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories