जब महाभारत के दुर्योधन की इस हरकत से भड़क गई थीं महिलाएं, 'द्रौपदी' ने भी नहीं दिया था साथ

Published : Mar 21, 2021, 02:52 PM IST

मुंबई. टीवी का पॉपुलर सीरियल 'महाभारत' में दुर्योधन का रोल प्ले करने वाले एक्टर पुनीत इस्सर ने अपने करियर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कुली' से की थी। हालांकि, पहली ही फिल्म में वो विवादों में आ गए थे। एक्टर ने बिग बी को घूंसा मार दिया था। इस वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद कई साल तक पुनीत इस्सर को काम नहीं मिला। इसके बाद 1987 में बी.आर. चोपड़ा की महाभारत उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट थी। इस सीरियल में वो अपने किरदार से फेमस तो हुए लेकिन दुष्ट के रूप में। ऐसे आइए एक किस्सा बता रहे हैं, जब एक्टर पर महिलाएं भड़क गई थीं।  

PREV
16
जब महाभारत के दुर्योधन की इस हरकत से भड़क गई थीं महिलाएं, 'द्रौपदी' ने भी नहीं दिया था साथ

पुनीत इस्सर को पहले महाभारत सीरियल में भीम को रोल ऑफर किया गया था। हालांकि, पुनीत दुर्योधन का रोल करना चाहते थे। मेकर्स ने उनके सामने शर्त रखी कि वो भीम के किरदार के लिए अपनी जैसी कद काठी वाला एक्टर ले आएंगे तो दुर्योधन का रोल उन्हें मिल जाएगा। 

26

पुनीत इस्सर ने इसके बाद एशियन गेम्स में कई पदक जीत चुके प्रवीण कुमार से संपर्क किया। प्रवीण कुमार को देखते ही बी.आर. चोपड़ा ने उन्हें भीम का रोल दे दिया। इसके बाद एक्टर को सीरियल में दुर्योधन का रोल मिला। 

36

पुनीत ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दुर्योधन के किरदार के बाद उन्हें रियल लाइफ में दुष्ट दुर्योधन कहा करते थे। एक्टर ने एक किस्सा बताया था कि हम जयपुर में शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान जयपुर के एक उद्योगपति ने हमारी टीम को खाने पर बुलाया था।
 

46

पुनीत इस्सर ने बताया कि उनके वहां रिवाज था कि मेहमानों को सोना और चांदी के बर्तनों में खाना खिलाते थे। वो रूपा गांगुली (द्रौपदी) के बगल में बैठा था और बातें कर रहा था। तभी एक महिला रूपा के काम में कुछ कहा और वो उनके साथ चली गई।

56

एक्टर ने आगे बताया था कि 'रूपा गांगुली कुछ देर वापस लौटी और पांडवों के साथ बैठ गई। उन्होंने उनसे पूछा क्या हुआ? रूपा ने कुछ भी जवाब नहीं दिया। बाद में उन्हें पता चला कि महिलाओं ने कहा कि तुम द्रौपदी हो तुम्हें दुष्ट दुर्योधन के साथ नहीं बैठना चाहिए।'

66

पुनीत इस्सर ने फिल्म 'कुली' का किस्सा भी शेयर किया था और बताया था कि उस हादसे के बाद वो अमिताभ को देखने अस्पताल गया था। वो बेहद शर्मिदा था। बिग बी ने उनसे कहा था कि एक बार उनके वजह से विनोद खन्ना को चोट आ गई थी। काम के दौरान ऐसा होता है। इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है।'

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories