मुंबई। बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर और एक्ट्रेसेस हैं, जो अपना सरनेम कभी नहीं बताते। यहां तक कि उन्होंने अपने स्क्रीन नेम में भी कभी सरनेम का जिक्र नहीं किया। इन स्टार्स में न सिर्फ बॉलीवुड के नामी-गिरामी सेलेब्स बल्कि साउथ के भी कई लोग शामिल हैं। वैसे, कम ही लोग जानते होंगे कि काजोल ने अपने नाम के आगे सरनेम क्यों हटा दिया? इसी तरह जितेन्द्र, रेखा और अक्षय कुमार समेत कई सेलेब्स ऐसे हैं, जो आज भी अपने नाम में सरनेम नहीं लिखते। इसके पीछे आखिर क्या वजह है, आइए जानते हैं।
तब्बू का पूरा नाम तब्बसुम हाशमी है। हालांकि फिल्मी दुनिया में पॉपुलैरिटी की खातिर उन्होंने अपने नाम को छोटा करते हुए तब्बू कर दिया था।
211
अक्षय कुमार का भी असली नाम राजीव भाटिया है। अक्षय ने सिल्वर स्क्रीन पर माचोमैन की इमेज बनाने के लिए अपना नाम अक्षय रख लिया। अक्षय का मतलब है, कभी नष्ट न होने वाला।
311
रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन हैं। लेकिन वो हमेशा अपने शॉर्ट नेम यानी रेखा से ही जानी जाती हैं। रेखा ने न सिर्फ अपना नाम छोटा किया है, बल्कि वो सरनेम का इस्तेमाल भी नहीं करतीं। शायद उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उनका नाम काफी बड़ा था और लोगों को याद रखने में कठिन था। इसके अलावा एक वजह ये भी हो सकती है कि एक समय उनके पिता के साथ रिलेशन ठीक नहीं थे।
411
गोविंदा का पूरा नाम गोविंदा अरुण आहूजा है। मगर फिल्मी दुनिया में उन्होंने कभी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने अपने नाम को छोटा करके सिर्फ गोविंदा रख लिया।
511
साउथ एक्ट्रेस असिन भी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उनका मानना है कि उनका सरनेम बोलने में थोड़ा कठिन हैं। इसीलिए वो अपने स्क्रीन नेम असिन से ही जानी जाती हैं।
611
जितेंद्र का रियल नाम रवि कपूर है। जितेन्द्र ने तो न सिर्फ अपना सरनेम हटाया, बल्कि नाम भी बदल लिया। माना जाता है कि उन्होंने ऐसा ज्योतिष या न्यूमेरोलॉजी पर यकीन के चलते किया होगा।
711
काजोल सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती हैं। उनका सरनेम मुखर्जी है। हालांकि शादी के बाद वो काजोल देवगन हो गईं। मगर फिर भी वो अपने नाम काजोल से ही जानी जाती हैं। कहा जाता है कि उनके माता-पिता में अलगाव के बाद से काजोल ने अपना सरनेम हटा दिया था।
811
धर्मेंद्र का पूरा नाम धरम सिंह देओल है। लेकिन दुनिया अब उन्हें धर्मेन्द्र के नाम से ही जानती है। उन्होंने भी अपने बड़े नाम को छोटा कर सिल्वर स्क्रीन पर धर्मेन्द्र कर दिया था। हालांकि उनके बच्चे सनी और बॉबी अपना सरनेम देओल इस्तेमाल करते हैं।
911
फिल्म बाहुबली की एक्ट्रेस तमन्ना का सरनेम भाटिया है। हालांकि उन्होंने न्यूमेरोलॉजी की वजह से अपने नाम को छोटा करते हुए सरनेम हटा लिया।
1011
रणवीर सिंह भी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करते हैं। उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी हैं। उन्होंने अपने नाम को छोटा रखने के लिए सरनेम हटा लिया है।
1111
श्रीदेवी भी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती थीं। उनका असली नाम श्रीअम्मा यांगर अयप्पन था। ये नाम न सिर्फ बोलने में कठिन था बल्कि सिल्वर स्क्रीन के हिसाब से भी फिट नहीं बैठता था। शायद यही वजह रही कि उन्होंने अपना नाम श्रीदेवी रख लिया था।